केंद्रीय मंत्री और ग्वालियर राजघराने के महाराज ज्योतिरादित्य सिंधिया इन दिनों बेटे युवराज महान आर्यमन सिंधिया के विवाह को लेकर चर्चा में हैं। दिल्ली में हुई एक हल्की-फुल्की बातचीत का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद यह अटकलें और तेज हो गई हैं। वीडियो में जिला पंचायत ग्वालियर के सदस्य अनूप कुशवाह अपनी बेटी की शादी का निमंत्रण पत्र लेकर सिंधिया से मिलते हुए दिखाई दे रहे हैं। बातचीत के दौरान सिंधिया ने कुशवाह से उनकी बेटियों के विवाह के बारे में पूछा। जब कुशवाह ने बताया कि उनकी दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है, तो सिंधिया मुस्कुराते हुए बोले – अनूप, तुम तो मुझे शर्मिंदा कर रहे हो! युवराज साहब 30 साल के हो गए हैं, अब तो जल्दी उनकी शादी पक्की करानी पड़ेगी! सिंधिया का यह मजाकिया बयान सोशल मीडिया पर तेजी से फैल गया। इसके बाद से ही ग्वालियर से दिल्ली तक सवाल उठने लगे हैं कि राजघराने में शादी की तैयारी शुरू होने वाली है क्या? कौन बनेगी महान आर्यमन की संगिनी!
ज्योतिरादित्य सिंधिया की यह टिप्पणी भले ही मजाकिया लहजे में थी, लेकिन ग्वालियर की जनता और सोशल मीडिया दोनों ही अब ‘रॉयल वेडिंग’ सेरेमनी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दिल्ली से लेकर ग्वालियर दरबार तक, अब एक ही सवाल है कि कब बजेगी शहनाई? सभी यह जानने को उत्सुक हैं कि कौन बनेगी युवराज महान आर्यमन सिंधिया की जीवन संगिनी। महान आर्यमन अभी एमपीसीए के अध्यक्ष
29 साल के महान आर्यमन सिंधिया जल्द ही राजनीति में कदम रखने वाले हैं। इसके पीछे दो वजहों पर जोर दिया जा रहा है। पहली ये कि माधवराव सिंधिया, फिर ज्योतिरादित्य सिंधिया ने क्रिकेट एसोसिएशन के जरिए ही राजनीति में कदम रखा था। युवराज महान आर्यमन सिंधिया वर्तमान में मध्य प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन (MPCA) के अध्यक्ष हैं और सोशल मीडिया पर भी उनकी लोकप्रियता काफी हैं। 13 साल की उम्र में चुनाव प्रचार किया
महान आर्यमन सिंधिया की राजनीति में आधिकारिक शुरुआत अभी नहीं हुई है, लेकिन उन्होंने अपने पिता ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए 13 साल की उम्र से चुनाव प्रचार में भाग लेकर और जनसंपर्क करके अपनी राजनीतिक यात्रा शुरू की है। उन्होंने अपने पिता के साथ कई जनसभाओं में हिस्सा लिया है और एक पारंपरिक राजनेता की तरह लोगों से सीधे जुड़ने का अभ्यास किया है। महान आर्यमन ने 2022 में ग्वालियर संभागीय क्रिकेट संगठन का उपाध्यक्ष बनकर खेल प्रशासन में अपनी शुरुआत की और 2025 में मध्य प्रदेश क्रिकेट संघ (MPCA) के अध्यक्ष के रूप में निर्विरोध चुने गए।