हिमाचल प्रदेश में बर्फबारी घटने के कारण देश के उत्तरी राज्यों में भी ठंड का असर कम हो गया है। हालांकि, शुक्रवार सुबह भी 14 राज्यों में घना कोहरा देखने को मिला। इस कारण कई ट्रेनें लेट हुईं। वाराणसी में विजिबिलिटी जीरो दर्ज की गई। हालांकि, बिहार में सर्दी का असर बना हुआ है। मौसम विभाग ने कहा है कि अगले 2 दिन न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने 10 जिलों में 8वीं तक के स्कूल 25 जनवरी तक बंद कर दिए हैं। घने कोहरे के कारण शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस इंटरनेशनल (एनएससीबीआई) एयरपोर्ट पर कम से कम 34 फ्लाइट्स देरी से उड़ान भर सकीं। चार फ्लाइट्स रैंप से पार्किंग बे में लौट आईं। उधर, राजस्थान में शुक्रवार सुबह कई जिलों में तेज बारिश हुई। इससे जयपुर, सीकर, चूरू समेत उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में सर्द हवा चलने लगी। कई शहरों का दिन का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। कश्मीर में बर्फीली हवाओं के कारण गुलमर्ग को छोड़कर पूरी घाटी में न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई। मौसम विभाग के मुताबिक, श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 2 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में माइनस 5.6 डिग्री सेल्सियस रहा। राज्यों से मौसम की तस्वीरें… जम्मू-कश्मीर में चिल्लई-कलां के 10 दिन बाकी जम्मू-कश्मीर में 21 दिसंबर से शुरू हुए चिल्लई-कलां खत्म होने में अभी 6 दिन बाकी है। 40 दिन तक चलने वाला तेज ठंड का दौर 30 जनवरी को खत्म होगा। इसके बाद 20 दिनों का चिल्लई-खुर्द (छोटी सर्दी) और 10 दिनों का चिल्लई-बच्चा (कम सर्दी) का मौसम रहेगा। वहीं, हिमाचल प्रदेश के में 1 से 23 जनवरी तक 57.3 mm के मुकाबले 14.7 mm बारिश हुई, जो सामान्य से 74 प्रतिशत कम है। राज्यों में मौसम का हाल… मध्य प्रदेश: 7 शहरों में पारा 30° के पार, कल से फिर पड़ेगी ठंड जबलपुर, खरगोन-खंडवा समेत 7 शहरों में दिन का तापमान 30-31 डिग्री सेल्सियस के पार पहुंच गया। गुरुवार को मंडला में दिन का तापमान 31.5 डिग्री, खंडवा में 31.1 डिग्री, खरगोन में 31 डिग्री, जबलपुर, नर्मदापुरम-सिवनी में 30.4 डिग्री और बैतूल में 30 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। दूसरी ओर, पचमढ़ी और ग्वालियर ठंडे रहे। 25 जनवरी से तेज ठंड का एक और दौर शुरू होगा, जो पूरे सप्ताह रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… राजस्थान: बारिश से 6 डिग्री गिरा तापमान, तेज सर्दी का अलर्ट बारिश के बाद से जयपुर, सीकर, चूरू समेत उत्तर-पूर्वी राजस्थान के शहरों में सर्द हवा चलने लगी। इससे कई शहरों का तापमान 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। अगले चार दिन तक मौसम शुष्क रहने और सर्द हवा चलने की संभावना है। इससे अगले दो-तीन दिन के अंदर तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक की गिरावट होगी। पढ़ें पूरी खबर… उत्तर प्रदेश: 19 जिलों में बारिश का अलर्ट, 35 शहरों में कोहरा, 4 फ्लाइट लेट आईं प्रदेश के 19 बारिश का अलर्ट है। बर्फीली हवाओं के साथ बिजली भी गिर सकती है। सुबह से 35 जिलों में कोहरा छाया हुआ है। विजिबिलिटी करीब 100 मीटर तक रह गई है। कोहरे के चलते गुरुवार को गोरखपुर एयरपोर्ट से 4 फ्लाइट्स देरी से आईं। कोहरे का असर ट्रेन पर भी देखने को मिला। वाराणसी रेलवे स्टेशन पर 4 ट्रेन लेट आईं। अयोध्या सबसे ठंडा रहा जहां तापमान 8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया। पढ़ें पूरी खबर… हरियाणा : 28 से मौसम बिगड़ने की संभावना; रात का तापमान गिरेगा अगले 5 दिन तक मौसम साफ रहेगा। 28 जनवरी तक लगातार तापमान बढ़ जाएगा। इस दौरान मौसम शुष्क रहने की संभावना है। इसके बाद मौसम बिगड़ सकता है। 28 जनवरी तक उत्तरी और उत्तर-पश्चिमी हवाएं चलने से रात के तापमान में गिरावट आ सकती है। इस दौरान सुबह और देर रात कहीं-कहीं धुंध भी छा सकती है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ : रायपुर सबसे गर्म, पारा 34 के पार, कल से छत्तीसगढ़ में गिरेगा तापमान देश में रायपुर सबसे गर्म रहा। यहां पारा 34 डिग्री के भी पार चला गया। हालांकि, कल से रात के तापमान में 2-4 डिग्री की गिरावट होने की संभावना मौसम विभाग ने जताई है, लेकिन बस्तर संभाग और उसके आस-पास लगे जिलों में अगले 4 दिनों तक तापमान में कोई बदलाव नहीं होने का अनुमान है। पढ़ें पूरी खबर… बिहार: 18 जिलों में कोहरे का अलर्ट, पटना समेत 10 जिलों में स्कूल बंद बिहार में अगले दो दिन ठंड से राहत नहीं है। आज 18 जिलों में घने कोहरे का अलर्ट है। दो दिन बाद न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट आ सकती है। 27 जनवरी को बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। ठंड को देखते हुए राज्य सरकार ने 10 जिलों में 8वीं तक के स्कूल 25 जनवरी तक बंद कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल प्रदेश: 4 दिन बारिश-बर्फबारी नहीं, 2 जिलों में शीतलहर, दो में कोहरे का अलर्ट पहाड़ों पर अगले 4 दिन तक बारिश-बर्फबारी की कोई संभावना नहीं है। आज दो जिलों में शीतलहर और दो में घना कोहरा छाने का यलो अलर्ट है। जबकि ऊना और हमीरपुर में शीतलहर का अलर्ट है। इन जिलों में धुंध के कारण विजिबिलिटी 50 मीटर तक गिरेगी। इसे देखते हुए लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पढ़ें पूरी खबर…