हिमाचल में बीते 48 घंटे के दौरान हल्की बारिश-बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत तापमान बीती रात को 2.1 डिग्री कम होने के बाद नॉर्मल से 0.7 डिग्री नीचे गिर चुका है। कई शहरों का तापमान 5 डिग्री सेल्सियस तक कम हुआ है। इससे बीती रात इस सीजन की सबसे ठंडी रात दर्ज की गई। इस विंटर सीजन में पहली बार राज्य के 6 शहरों का पारा 5 डिग्री से कम हुआ है। 19 शहरों का तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम और 3 शहरों में पारा माइनस में चला गया है। लाहौल स्पीति के ताबो का तापमान सामान्य से 4 डिग्री नीचे लुढ़कने के बाद माइनस -5.5 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। इसी तरह केलांग का न्यूनतम तापमान भी नॉर्मल से 4.2 डिग्री कम होने के बाद माइनस 3.2 डिग्री और कुकुमसैरी का तापमान भी माइनस -2.1 डिग्री सेल्सियस रह गया है। बता दें कि बीते दो दिनों के दौरान लाहौल स्पीति के अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्का हिमपात और अन्य क्षेत्रों में हल्की बूंदाबांदी हुई है। इससे खासकर रातें ठंडी हुई है। अगले 5 दिन खिलेगी धूप मौसम विभाग की माने तो प्रदेश में अगले 5 दिन तक धूप खिलेगी। इस दौरान बारिश-बर्फबारी के कोई आसार नहीं है। इससे दिन का तापमान सामान्य से थोड़ा ज्यादा रहेगा। मगर अधिक ऊंचाई वाले क्षेत्रों में रात का तापमान नॉर्मल से कम रहेगा। बिलासपुर-मंडी में छाया कोहरा प्रदेश के मंडी और बिलासपुर जिला में आज सुबह के वक्त हल्का कोहरा छाया। बिलासपुर जिला के बीबीएमबी एरिया और मंडी के सुंदरनगर व बल्ह क्षेत्र में आज हल्का कोहरा छाया रहा। इससे सुबह 9 बजे तक विजिबिलिटी 100 मीटर तक गिर गई। अब मौसम ठीक हो गया है। पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 142% ज्यादा बारिश प्रदेश में मानसून की विदाई के बाद पोस्ट मानसून सीजन में सामान्य से 142 प्रतिशत ज्यादा बारिश हुई है। प्रदेश में एक अक्टूबर से 5 नवंबर तक औसत 28.5 मिलीमीटर सामान्य बारिश होती है, लेकिन इस बार 69.1 मिलीमीटर बादल बरस चुके हैं।