CBI को कलकत्ता हाईकोर्ट में आरजी कर अस्पताल रेप-मर्डर मामले के दोषी संजय रॉय के लिए मौत की सजा की मांग करते हुए अपील दायर की। जस्टिस देबांगसु बसाक की खंडपीठ ने कहा कि वह 27 जनवरी को सुनवाई करेगी। साथ ही पश्चिम बंगाल सरकार की ओर से भी इसी तरह की याचिका के साथ स्वीकार करने की मांग की जाएगी। सियालदह कोर्ट ने 20 जनवरी को रॉय को 9 अगस्त, 2024 को आरजी कर मेडिकल कॉलेज एंड हॉस्पिटल में ऑन-ड्यूटी डॉक्टर के साथ रेप-मर्डर केस के आरोप में आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… मणिपुर के थौबल और इंफाल पश्चिम से प्रतिबंधित संगठनों के 3 सदस्य गिरफ्तार, गोला-बारूद भी बरामद सुरक्षा बलों ने मणिपुर के थौबल और इंफाल पश्चिम से अलग-अलग अभियानों में प्रतिबंधित संगठनों के तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। प्रतिबंधित कांगलीपाक कम्युनिस्ट पार्टी के दो सदस्यों को गुरुवार को थौबल के उनिंगखोंग से गिरफ्तार किया गया। उनके कब्जे से पिस्तौल, गोला-बारूद, नकदी और अन्य सामान बरामद किया गया। एक और अभियान में, प्रतिबंधित कांगली यावोल कन्ना लूप (केवाईकेएल) के एक सदस्य को बुधवार को इंफाल पश्चिम के लांगोल टाइप III से गिरफ्तार किया गया। पुलिस के मुताबिक जांच चल रही है। दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठियों की पहचान के लिए झुग्गी-झोपड़ियों में तलाशी अभियान चलाया, 10 को वापस भेजेंगे दिल्ली पुलिस ने बांग्लादेशी घुसपैठ की मौजूदा जांच के तहत राजधानी की झुग्गी-झोपड़ियों में तलाशी अभियान चलाया। पश्चिमी दिल्ली के डीसीपी विचित्रा वीर ने कहा कि तलाशी अभियान रात में चलाया गया, ताकि लोगों की आसानी से जांच की जा सके, क्योंकि परिवार के सदस्य आमतौर पर काम के बाद घर पर ही रहते हैं। जिससे सत्यापन आसान हो जाता है। हमने पश्चिमी दिल्ली से 10 बांग्लादेशियों को वापस भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी है और अन्य जिले भी इस प्रक्रिया को अंजाम दे रहे हैं। म्यांमार में भूकंप का झटका, रिक्टर स्केल पर 4.8 रही तीव्रता म्यांमार में रात करीब रात 12.53 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए। रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 4.8 मापी गई है। फिलहाल भूकंप से किसी भी तरह के नुकसान की खबर नहीं है। तमिलनाडु में एक्टिविस्ट की रोड एक्सीडेंट में मौत, BJP प्रदेश अध्यक्ष अन्नामलाई ने बताया साजिश तमिलनाडु में पर्यावरण एक्टिविस्ट के जगबीर अली की कथित रोड एक्सीडेंट में मौत हो गई थी। प्रदेश भाजपा के अध्यक्ष के अन्नामलाई ने इस साजिश बताया। उन्होंने कहा कि यह एक प्री प्लान्ड मर्डर था। लॉरी ने अली को सिर्फ टक्कर नहीं मारी बल्कि गाड़ी रिवर्स करके 2-3 बार उनके ऊपर चढ़ाई। यह सुनिश्चित करने के लिए कि अली मर गया है। ऐसे सड़क हादसे कराकर एक्टिविस्ट की आवाज दबाना राज्य में एक पैटर्न बन गया है। भाजपा सबसे पहले इस मामले को जनता के सामने लाई है।