साउथ एक्टर विजय थलपति की पार्टी तमिलगा वेत्री कझगम (TVK) की बुधवार को महाबलीपुरम के एक होटल में मीटिंग हुई। इसमें विजय को 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के लिए मुख्यमंत्री कैंडिडेट घोषित किया गया। साथ ही पार्टी ने उन्हें चुनावी गठबंधन तय करने का पूरा अधिकार भी सौंप दिया। करूर भगदड़ के बाद पहली बार विजय ने स्पेशल जनरल काउंसिल की बैठक में कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने कहा- 2026 तमिलनाडु विधानसभा चुनाव में मुकाबला सिर्फ TVF और सत्तारूढ़ DMK पार्टी के बीच होगा। मजबूत मुकाबले में TVK को 100% जीत मिलेगी। 27 सितंबर को तमिलनाडु के करूर में एक्टर विजय की रैली में हुई भगदड़ में 41 लोगों की मौत और 60 से ज्यादा घायल हुए थे। इसपर विजय ने कहा- अपनों को खोने का उन्हें दुख है। साथ ही कहा कि लोग घटना की जांच के लिए तमिलनाडु सरकार की बनाई एक सदस्यीय कमेटी पर सवाल उठा रहे हैं। जिसे बाद में सुप्रीम कोर्ट ने निलंबित कर दिया। विजय की पार्टी तमिलनाडु चुनाव लड़ने की तैयारी में दरअसल, एक्टर विजय ने 2 फरवरी 2024 को TVK बनाई। विधानसभा चुनाव 2026 में उतरने की घोषणा की। इसके चलते राज्यभर में रैलियां कर रहे हैं। करूर में भी इसी मकसद से रैली रखी गई। रैली के लिए 10 हजार लोगों की परमिशन थी। 50 हजार की भीड़ जमा हो गई। करूर की रैली में भीड़ की वजह… 60 फीट लंबी प्रचार बस को 100 फीट चौड़ी भीड़ भरी सड़क पर ले जाना भगदड़ की वजह थी। आयोजकों ने दूसरे रास्ते के बजाय भीड़ को चीरने की कोशिश की। इससे दबाव बढ़ा, लोग गिरते गए। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि दबाव इतना बढ़ गया कि बच्चों समेत लोग बेहोश होने लगे और भगदड़ मच गई। विजय ने शांति की अपील करने के लिए भाषण रोका, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। भीड़ के कारण एम्बुलेंस और वॉलंटियर्स का गिरे हुए लोगों तक तुरंत पहुंच पाना असंभव हो गया था।