पंजाब के लुधियाना में बुधवार को एक कपड़े की दुकान पर हंगामा हो गया। एक सोशल मीडिया पोस्ट देखकर बड़ी संख्या में लोग दुकान खुलने से पहले ही पहुंच गए थे। ये सभी 13 रुपए में शर्ट खरीदने आए थे। हालांकि, जब दुकानदार अपनी दुकान खोलने आया और उसने लोगों को जमा देखा तो वह सभी को 13 रुपए में शर्ट देने से मुकर गया। जब उसने भीड़ को उग्र होते देखा तो वह दुकान बंद कर जाने लगा। इस दौरान लोगों ने उसके साथ धक्कामुक्की भी की। दुकान पर आए लोगों ने प्रशासन से मांग की है कि दुकानदार पर कार्रवाई की जाए, क्योंकि उसने झूठी पोस्ट डालकर लोगों को गुमराह किया है। वहीं, दुकानदार का कहना है कि हमने केवल पहले 50 ग्राहकों को शर्ट बेचने को कहा था। लोग ज्यादा पहुंच गए तो हालात बिगड़ गए। पुलिस भी बुलाई गई थी। सोशल मीडिया पोस्ट में क्या था… दुकान के बाहर 300 से अधिक लोग जमा हुए
सोशल मीडिया पर यह वीडियो वायरल होने के बाद बुधवार सुबह ही दुकान के बाहर करीब 300 लोग जमा हो गए। ये सभी लोग सस्ते में शर्ट खरीदने पहुंचे थे। जब दुकानदार आया तो जैसे ही उसने दुकान खोली, उसने लोगों से कहा कि थोड़ी देर रुक जाओ और सहयोग करो। लोगों का कहना है कि दुकानदार ने दुकान पर सफाई की। इसके बाद वह दुकान बंद कर चला गया। लोग उसे रोकते रह गए, लेकिन वह रुका नहीं। इसके बाद लोगों ने काफी हंगामा किया और दुकानदार के साथ धक्कामुक्की भी की। लोगों ने सोशल मीडिया पोस्ट पर जाकर भी उसे खूब खरी-खोटी सुनाईं। महिला बोली- सुबह 7 बजे से खड़ी हूं
जानकारी देते हुए एक महिला बलविंदर कौर ने कहा कि वह आज सुबह समराला चौक से 7 बजे आ गई थी। उन्होंने वीडियो देखी। उसमें कहा गया था कि वीडियो को लाइक और शेयर करने वाले को शर्ट 13 रुपए में देंगे, लेकिन अब जब यहां आए तो पता चला कि दुकानदार केवल 50 लोगों को ही 13 रुपए में शर्ट देने वाला था। महिला ने बताया कि दुकानदार इंद्रदीप सिंह आज सुबह दुकान पर आया और बोला कि लोग सहयोग करें। इसके बाद दुकान बंद कर चला गया। महिला ने कहा- हम सुबह 7:10 पर यहां पहुंच गए थे। वीडियो वायरल होने के कारण लोग यहां जमा हो गए। दुकानदार ने लोगों को बेवकूफ बनाकर परेशान किया है। उस पर कार्रवाई होनी चाहिए। लोग भूखे-प्यासे सुबह यहां आए थे। दुकानदार ने हंगामे के बाद यह सफाई दी