कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाते हुए दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस की। राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के शुरू में 2024 विधानसभा चुनाव जीतने के बाद मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी वह बयान चलाया, जिसमें सैनी कह रहे हैं, ‘मैंने शुरू से यह कहा है कि भारतीय जनता पार्टी एक तरफा सरकार बना रही है। हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं। आप चिंता मत करिए।’ इसके बाद राहुल गांधी ने कहा- उनके चेहरे पर खुशी देखिए। व्यवस्था शब्द को देखिए। हरियाणा के CM किस व्यवस्था की बात कर रहे हैं? यह वोटिंग के 2 दिन बाद का बयान है। जब सब कह रहे थे कि कांग्रेस जीत रही है। सभी पोल्स भी यही बता रहे थे। फिर भी CM को पूरा यकीन था और वह मुस्कुरा रहे थे कि भाजपा के पास कुछ व्यवस्था है। इस पर हरियाणा CM का भी पहला रिएक्शन आया है। उन्होंने कहा है कि राहुल गांधी देश को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस ने देश को लगातार पीछे धकेलने का काम किया है। जिस प्रकार से कांग्रेस और इसके युवराज मुद्दाविहीन हो गए हैं, मुझे नहीं पता कि क्या हुआ है। मैं आज इस पर कोई टिप्पणी नहीं करता चाहता। CM सैनी ने कहा- अभी इनके पास न कोई मुद्दा है, न कोई विषय है। झूठ बोलकर देश को गुमराह कर रहे हैं। काम की बात ही नहीं कर रहे। इस प्रकार का झूठ फैलाकर लोग इनके साथ नहीं आएंगे। कांग्रेस ने देश पर 4 पीढ़ी तक राज किया है। इसके बाद भी यदि राहुल गांधी को झूठ बोलना पड़ रहा है तो यह बहुत दुर्भाग्यपूर्ण है। राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव के एग्जिट पोल दिखाए राहुल गांधी बोले- सुप्रीम कोर्ट सब देख रहा
जब राहुल गांधी से सवाल पूछा गया कि आपने हरियाणा चुनाव पर जो आरोप लगाए हैं, क्या उसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे? वहीं, बिहार में क्या आपने बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को कुछ निर्देश दिए, ताकि हरियाणा जैसा न हो? इसके जवाब में राहुल ने कहा- एक बात समझनी होगी, अगर वोटर लिस्ट करप्टेड है और हमें आखिरी मोमेंट में दी जा रही है तो हमारी ट्रेनिंग से कुछ नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट सब देख रहा है। वे हमारी प्रेजेंटेशन भी देखते होंगे। हमने कुछ नहीं छिपाया। अब कार्रवाई क्या करनी है, यह उनका कॉल है, हमारा नहीं। अब जानिए राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस पर किसने क्या कहा…. हुड्डा बोले- यह पूरे देश और लोकतंत्र का सवाल
हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष भूपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा कि आयोग को हमारे नेता राहुल गांधी के सवालों का जवाब देना चाहिए। क्योंकि उन्होंने सबूतों के साथ वोट चोरी का भंडाफोड़ किया है। उन्होंने जो गंभीर आरोप लगाए हैं, इससे आयोग की निष्पक्षता पर सवाल उठना लाजमी है। यह सिर्फ हरियाणा का नहीं, बल्कि पूरे देश और लोकतंत्र का सवाल है। उन्होंने कहा- चुनाव आयोग को अपना काम निष्पक्षता करना चाहिए, जो वह नहीं कर रहा। हमने बार-बार कहा है कि इलेक्शन बैलेट पेपर से करवाए जाने चाहिए। इस बार भी बैलेट पेपर की काउंटिंग में कांग्रेस 73 सीटों पर लीड कर रही थी, लेकिन ईवीएम की गिनती में पिछड़ गई। जबकि पिछले 5 चुनावों के नतीजे बताते हैं कि ऐसा पहले कभी नहीं हुआ। राव नरेंद्र ने कहा- भाजपा ने जनादेश चुराया
वहीं, कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष राव नरेंद्र सिंह ने कहा कि राहुल गांधी के खुलासे से यह साबित हो गया है कि हरियाणा में 25 लाख वोटों की हेराफेरी की गई। यानी हर 8 में से 1 वोट फर्जी था। जनादेश चुरा लिया गया है। यह लड़ाई केवल कांग्रेस की नहीं, बल्कि लोकतंत्र की और देश के संविधान की है। उन्होंने कहा- पोस्टल बैलट में कांग्रेस आगे थी, लेकिन मशीन खुलते ही भाजपा आगे हो गई। हार और जीत में सिर्फ 22779 वोटों का अंतर था। जबकि, लोकसभा चुनाव के बाद साढ़े तीन लाख वोट हटा दिए गए थे। भाजपा ने जनादेश का अपमान किया है। कांग्रेस पार्टी इस सरकार चोरी के खिलाफ हर जिले में जोरदार प्रदर्शन करेगी। राहुल बोले- 22,779 वोट से हरियाणा हारे भाजपा ने 48 और कांग्रेस ने 37 सीट जीतीं
हरियाणा में 2024 में विधानसभा चुनाव हुए। भाजपा ने 39.94% लेकर 48 सीट जीतीं। वहीं, कांग्रेस ने 39.09% वोट लेकर 37 सीटें अपने नाम कीं। अगर वोटों की बात की जाए तो भाजपा ने 55 लाख 48 हजार 800 वोट हासिल किए तो वहीं कांग्रेस ने कांग्रेस ने 54 लाख 30 हजार 602 वोट हासिल किए थे। निर्दलीयों ने 16 लाख 17 हजार 249 वोट (11.64%) लेकर 3 सीट जीती थीं। इसके अलावा इनेलो ने 5 लाख 75 हजार 192 वोट (4.14%) लेकर 2 सीटें जीतीं। यानी भाजपा को 48 सीटों के साथ 39.94 प्रतिशत वोट मिले, जबकि कांग्रेस को 37 सीटों के साथ 39.09 प्रतिशत वोट मिले। —————————-
ये खबर भी पढ़ें :- राहुल गांधी का दावा- ब्राजीलियन मॉडल हरियाणा में वोटर:कभी सीमा, कभी स्वीटी बन 10 बूथों पर 22 बार वोट डाला, यहां से BJP जीती कांग्रेस सांसद और विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने बुधवार को दिल्ली में कांग्रेस मुख्यालय में वोटर वेरिफिकेशन को लेकर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस की राहुल ने कहा कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजील की मॉडल का नाम है। विधानसभा चुनाव के दौरान इस मॉडल ने राई विधानसभा सीट पर 10 अलग-अलग बूथों पर 22 बार वोट डाला। पढ़ें पूरी खबर…