केंद्रीय मंत्री और JDU नेता राजीव रंजन उर्फ ललन सिंह ने बुधवार को अपने ऊपर दर्ज FIR पर सफाई दी। उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग निष्पक्ष संस्था है और उसके निर्देश पर दर्ज FIR का वे सम्मान करते हैं। ललन सिंह ने कहा- RJD ने भ्रामक वीडियो पोस्ट किया है। मोकामा के जिस गांव में ये वीडियो बनाया, वहां एक राजद नेता गरीबों को मतदान से रोकने की धमकी देते हैं। मैंने सिर्फ ये कहा था कि अगर ऐसे नेता धमकाएं तो गांव वाले उन्हें घर में बंद कर दें। मंगलवार को चुनाव आयोग के निर्देश पर आचार संहिता उल्लंघन के आरोप में पटना में ललन सिंह के खिलाफ FIR दर्ज की गई थी। RJD ने सोशल मीडिया पर उनका वीडियो शेयर किया था, जिसमें वे लोगों से कहते दिखे- यहां कुछ नेता हैं, जिन्हें चुनाव के दिन बाहर मत निकलने देना, घर में ही बंद कर दीजिए। इसी बीच, बिहार चुनाव के पहले फेज की वोटिंग से एक दिन पहले जनसुराज पार्टी को झटका लगा है। मुंगेर सीट से पार्टी के उम्मीदवार संजय सिंह बुधवार को भाजपा में शामिल हो गए। उन्होंने भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय की मौजूदगी में सदस्यता ग्रहण की। भाजपा प्रत्याशी कुमार प्रणय पहले चरण के चुनाव के सबसे अमीर उम्मीदवार हैं। नामांकन हलफनामे में उन्होंने अपनी कुल संपत्ति करीब ₹177 करोड़ घोषित की है। इसमें चल संपत्ति ₹83.35 करोड़ और अचल संपत्ति ₹86.65 करोड़ शामिल है। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…