बिहार में पहले फेज की 121 सीटों पर कल वोटिंग होनी है। इससे एक दिन पहले राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि राज्य में ऑपरेशन सरकार चोरी चलाया जा रहा है। राहुल ने बिहार के 5 वोटरों को मंच पर बुलाया। सभी ने कहा कि उनके नाम वोटर लिस्ट से काट दिए गए हैं। राहुल ने वोटर वैरिफिकेशन पर 1 घंटा 20 मिनट लंबी प्रेस कॉन्फ्रेंस की। उन्होंने बताया कि हरियाणा में 3.5 लाख वोटर्स का नाम लिस्ट से काट दिया गया था। बिहार में भी यही दोहराया जा रहा है। चुनाव से ठीक पहले वोटर लिस्ट दी जाती है, ताकि लोकतंत्र को मारा जा सके। उन्होंने अपने प्रजेंटेशन में हरियाणा की वोटर लिस्ट दिखाते हुए कहा कि ब्राजील की एक मॉडल ने हरियाणा चुनाव के दौरान 10 बूथ पर सीमा, स्वीटी और सरस्वती के नाम पर 22 बार वोट डाला। इस तरह हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024 में 25 लाख वोटों की चोरी हुई। राहुल ने सबसे पहले हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी का वीडियो दिखाया। राहुल ने कहा कि 2024 इलेक्शन रिजल्ट के दो दिन पहले सीएम ने एक बाइट दी, जिसमें उन्होंने व्यवस्था का जिक्र किया। अब ये व्यवस्था क्या है। इसके बाद जो रिजल्ट आया हरियाणा में कांग्रेस चुनाव हार गई। राहुल के प्रेस कॉन्फ्रेंस की 3 बड़ी बातें…. 1. हरियाणा CM की बाइट- व्यवस्था हो जाएगी पर राहुल का सवाल राहुल गांधी ने हरियाणा विधानसभा चुनाव में धांधली का आरोप लगाया। राहुल ने कहा कि 2024 में हुए विधानसभा चुनाव के बाद नायाब सिंह सैनी की एक बाइट पर संदेह पैदा होता है। राहुल ने इलेक्शन रिजल्ट से दो दिन पहले 6 अक्टूबर 2024 को सैनी का बयान सुनाया। नायाब सैनी कहते हैं- ‘मैंने शुरू से यह कहा है कि भाजपा एकतरफा सरकार बना रही है। हमारे पास सारी व्यवस्थाएं हैं। आप चिंता मत करिए।’ राहुल ने सवाल उठाया कि आखिर वो व्यवस्था क्या है। बीजेपी नेता मुस्कुराते हुए सरकार बनाने का दावा कर रहे थे। यह व्यवस्था वोट चोरी की है। इसके बाद जो रिजल्ट आया हरियाणा में कांग्रेस चुनाव हार गई। 2. ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई, दावा- 22 बार वोट डाला राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में एक ब्राजीलियन मॉडल की फोटो दिखाई। राहुल ने सवाल किया कि हरियाणा की वोटर लिस्ट में ब्राजीलियन लड़की का क्या काम है। राहुल ने दावा किया कि मॉडल ने 22 बार वोट डाला। हरियाणा में पांच कैटेगरी में 25 लाख वोट चोरी हुए। एक अन्य महिला ने एक असेंबली में 100 बार वोट किया। राहुल गांधी ने ब्राजीलियन मॉडल का नाम नहीं बताया। हालांकि उसकी तस्वीर फोटोग्राफर मैथियस फेरेरो ने फ्री स्टॉक इमेज प्लेटफॉर्म Unsplash.com पर अपलोड की थी। राहुल ने यह तस्वीर वहीं से निकाली। मॉडल की तस्वीर पहली बार 2 मार्च, 2017 को पब्लिश की गई थी और इसे Unsplash लाइसेंस के तहत 5.9 करोड़ से ज्यादा बार देखा और 4 लाख से ज्यादा बार डाउनलोड किया जा चुका है। 3. बिहार के जमुई से 5 लोगों को मंच पर बुलाया, दावा- उनका वोट कटा राहुल ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान बिहार के जमुई से पांच लोगों को मंच पर बुलाया। उन्होंने बारी-बारी से बताया कि उनका वोटर लिस्ट से नाम कट गया है। दावा किया कि उनके गांव से करीब 300 लोगों को वोटर लिस्ट में शामिल नहीं किया गया। एक वोटर ने राहुल से अपील की वह कुछ समाधान निकालें ताकि अगले चुनाव में उनके साथ ऐसा न हो। राहुल की प्रेस कॉन्फ्रेंस के 3 मोमेंट्स….. 1. मेरा घर छीन लिया, अब नरेंद्र का छीन रहे
राहुल ने आरोप लगाया कि वोटर लिस्ट में कई नाम ऐसे हैं जिनका हाउस नंबर 0 दिखाया गया। यानी कि वे लोग जिनका कोई घर नहीं है। इन्हीं में से एक नरेंद्र हैं जिन्होंने वोट तो किया लेकिन उनका घर नहीं है। जैसा कि इन लोगों (भाजपा) ने मेरा घर छीन लिया था, वैसा ही नरेंद्र के साथ किया। दरअसल 2023 में सांसदी जाने पर राहुल गांधी का 12 तुगलक रोड का सरकारी आवास खाली करा दिया गया था। उनका सामान मां सोनिया गांधी के 10 जनपथ स्थित आवास में शिफ्ट किया गया था। 2. अब सुनिए ज्ञानेश का ज्ञान
राहुल ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार की तस्वीर प्रेस कॉन्फ्रेंस में दिखाई। राहुल ने कहा- अब सुनते हैं ज्ञानेश का ज्ञान जो कहते हैं कि पुल के नीचे सड़क पर या लैंपपोस्ट के किनारे ऐसे लोगों का हाउस नंबर 0 होता है। 3. अब बेचारी बहुत ट्रोल होगी
ब्राजीलियन मॉडल की तस्वीर दिखाने के बाद राहुल ने कहा कि अब ये बेचारी बहुत ट्रोल होगी। राहुल का आरोप है कि महिला ने हरियाणा में 22 बार वोट किया। उसके कई नाम हैं जैसे सीमा, स्वीटी, सरस्वती, रश्मि, विमला। इस महिला ने 10 बूथ पर 22 बार वोट किया। राहुल ने 6 सवाल के जवाब दिए, कहा- सुप्रीम कोर्ट सब देख रहा सवाल: आपने हरियाणा चुनाव पर जो आरोप लगाए हैं क्या उसके खिलाफ कोर्ट जाएंगे? वहीं बिहार में क्या आपने बूथ लेवल कार्यकर्ताओं को कुछ निर्देश दिए ताकि हरियाणा जैसा न हो?
जवाब: एक बात समझनी होगी अगर वोटर लिस्ट करेप्टेड है और हमें आखिरी मोमेंट में दी जा रही है तो हमारी ट्रेनिंग से कुछ नहीं होगा। सुप्रीम कोर्ट सब देख रहा है वे हमारी प्रेजेंटेशन भी देखते होंगे। हमने कुछ नहीं छिपाया। अब कार्रवाई क्या करनी है यह उनका कॉल है, हमारा नहीं। सवाल: आपने कर्नाटक, महाराष्ट्र, हरियाणा में वोट चोरी का आरोप लगाया। अब EC हर राज्य में SIR करने जा रही है। क्या विपक्ष एक साथ होकर इसके खिलाफ मार्च निकालेगा और कोर्ट जाएगा? जवाब: हमारा सवाल वोटर से जुड़ा है, वोटिंग उसका हक है जो काटा जा रहा है। हमें अन्य कई राज्यों में यह शक है। हमने सबूत जुटाए और सबके सामने रखा। मैं बस एक भारतीय नागरिक का फर्ज निभा रहा हूं। हम विपक्ष के साथियों के साथ मिलकर यह काम कर रहे हैं। सवाल: केरल, पश्विम बंगाल में आगामी विधानसभा चुनाव हैं, वहां वोट चोरी रोकने के लिए आपने क्या कदम उठाए?
जवाब: देखिए बूथ कार्यकर्ता पहले से कुछ नहीं कर सकता। हमें सेंट्रलाइज वोटर लिस्ट नहीं मिलती। न आप वीडियोग्राफी हमें दिखाते। सवाल: आपने बिहार में SIR की बात की, वोटर लिस्ट से कई नाम कटे। क्या इससे इलेक्शन रिजल्ट में फर्क पड़ेगा?
जवाब: हम हरियाणा में 22 हजार से चुनाव हारे, 25 लाख फर्जी वोटर थे। हर 8 में एक फेक है। तो कुछ तो अंतर आएगा। सवाल: आपने जो दावा किया कि नरेंद्र नाम का एक वोटर हाउस नंबर 0 पर रहता है। क्या आप उससे जाकर मिले उसने किसे वोट दिया या कितने पैसे लिए?
जवाब: मैं पर्सनली नहीं मिला लेकिन हमारी टीम गई थी। अब उससे हमारी क्या बातचीत हुई उसकी डिटेल मैं नहीं बता सकता। सवाल: आप लगातार वोट चोरी का खुलासा कर रहे हैं लेकिन क्या चुनाव आयोग के सामने किसी ने आपत्ति जताई। अगर वोट चोरी हो रही तो उसको रोकने का क्या तरीका है?
जवाब: वोटर लिस्ट में कोई गड़बड़ी है तो इसकी जिम्मेदारी पॉलिटिकल पार्टी नहीं है। यह मेरी समस्या नहीं है। मैं बस बता सकता हूं कि यह गलत है वो गलत है लेकिन इसकी जिम्मेदारी चुनाव आयोग की है। हमारा काम चुनाव लड़ना है, चुनाव आयोग का काम फेयर इलेक्शन कराना है। राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे के ब्लॉग से गुजर जाएं…