बिहार में बेतिया के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) रजनीकांत प्रवीण के पास से 3 करोड़ रुपए कैश और गहने बरामद किए गए हैं। गुरुवार अलसुबह विजिलेंस की टीम ने 40 सदस्यों के साथ रजनीकांत के 7 ठिकानों पर एक साथ रेड मारी। विजिलेंस की टीम बेतिया में 10 घंटे की छापेमारी के बाद DEO के घर से बाहर निकल गई है। हालांकि, अधिकारियों ने इस मामले में अभी तक कोई जानकारी नहीं दी है। रजनीकांत के घर में रखे बेड में नोटों से भरी बोरियां छिपाकर रखी गई थीं। इतना ज्यादा कैश मिलने के बाद अधिकारियों को नोट गिनने वाली मशीन लाना पड़ी। खुलासे के बाद DEO को निलंबित कर दिया गया है। बेतिया आवास से लेकर ससुराल तक में छापेमारी DEO रजनीकांत प्रवीण नालंदा के रहने वाले हैं। पत्नी सुषमा शर्मा बगहा, समस्तीपुर और दरभंगा में तीन स्कूल संचालित करती हैं। इन स्कूलों में भी विजिलेंस की टीम जांच कर रही है। साली पूनम शर्मा समस्तीपुर में ही श्रीकृष्णा हाई स्कूल में टीचर हैं। सास निर्मला शर्मा रिटायर्ड टीचर हैं। रजनीकांत पिछले 3 साल से बेतिया में पोस्टेड हैं। उनका ससुराल समस्तीपुर में है। पिछले 20 सालों की सर्विस के दौरान वे बगहा, मधुबनी और दरभंगा में भी पोस्टेड रहे हैं। इसलिए विजिलेंस टीम ने इन सभी जगहों पर एक साथ छापेमारी की। इसमें सबसे ज्यादा 3 करोड़ रुपए कैश बेतिया वाले घर से जब्त किए गए हैं। कार्रवाई अभी जारी है। DEO के साथ ही विजिलेंस की टीम बेतिया में DEO ऑफिस के क्लर्क अंजनी कुमार के घर पर भी पहुंची, लेकिन यहां ताला मिला। सभी लोग फरार हैं। 20 साल की नौकरी, करीब 2 करोड़ की संपत्ति
निगरानी विभाग के मुताबिक, रजनीकांत प्रवीण ने साल 2005 से लेकर अब तक लगभग 1.87 करोड़ रुपए की चल और अचल संपत्ति अर्जित की है। यह संपत्ति उनकी 20 साल की सर्विस से मेल नहीं खाती है। यह संपत्ति अवैध तरीके से अर्जित की गई है। रजनीकांत साल 2005 से नौकरी में है। उन पर 19-20 साल की नौकरी में अपने पद का दुरुपयोग कर अवैध संपत्ति अर्जित करने का आरोप है। ——————————– इसे भी पढ़िए… AK-47 डील में NIA की रेड, कैश-थार जब्त:मुजफ्फरपुर में 34 दिन बाद मुखिया के घर दोबारा पहुंची टीम, जानिए नागालैंड से क्या है कनेक्शन AK-47 डील मामले में राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) की टीम 34 दिन बाद मंगलवार को दोबारा मुजफ्फरपुर में मुखिया के घर पहुंची। जानकारी के मुताबिक, NIA की टीम ने मुखिया नंदकिशोर यादव उर्फ भोला राय के घर से जरूरी कागजात, कैश और थार जब्त की है। ये छापेमारी नागालैंड से AK-47 लाकर बिहार में जुड़े मामले में की गई है। पूरी खबर पढ़ें।