IMD ने वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण राजस्थान-छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। यूपी के वाराणसी में कल हुई बारिश ने गंगा के जलस्तर को 8 सेमी बढ़ा दिया है। हिमाचल के 6 जिलों में बर्फबारी और बारिश का अलर्ट जारी हुआ है। दिल्ली गाजियाबाद में हवा की क्वालिटी अब भी निचले स्तर पर है। दिल्ली में AQI 316 दर्ज किया गया है। आसमान में धुंध की चादर के बीच लोग मास्क लगाकर निकल रहे हैं। वहीं बिहार के दानापुर में भारी बारिश और तेज हवाओं ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। देशभर से मौसम की तस्वीरें…
राज्यों से मौसम की खबरें… राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट:कल भी रहेगा असर, रात में पारा गिरने से बढ़ने लगी सर्दी राजस्थान में एक्टिव हुए वेस्टर्न डिस्टरबेंस से आज (सोमवार) 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। 4 नवंबर को इस सिस्टम का असर और अधिक होने की संभावना है। दोनों ही दिन बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश के सभी शहरों का मौसम ड्राय रहा। जयपुर, अजमेर, भीलवाड़ा, कोटा, जोधपुर, बीकानेर समेत तमाम शहरों में रविवार दिनभर आसमान साफ रहा, धूप निकली। इन शहरों के तापमान में उतार-चढ़ाव रहा। सबसे अधिक तापमान जैसलमेर में 36.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। पढ़ें पूरी खबर… हिमाचल में 2 दिन होगी बारिश-बर्फबारी:6 जिलों में आंधी-तूफान का यलो अलर्ट; पहाड़ों पर बढ़ेगी ठंड; 2 शहरों में माइनस में तापमान हिमाचल में आज मौसम साफ बना रहेगा। मंगलवार से दो दिन तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार नवंबर को छह जिले कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिला में आंधी व तूफान का यलो अलर्ट दिया गया है। पांच नवंबर को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिला में आंधी तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों के दौरान लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर और कांगड़ा की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। पहाड़ों पर इससे ठंड में इजाफा होगा। पढ़ें पूरी खबर… पंजाब के तापमान में गिरावट जारी:अगले 2 दिन बारिश के आसार, प्रदूषण में इजाफा; 1 दिन में 178 जगह जली पराली पंजाब के अधिकतम तापमान में 0.2 और न्यूनतम तापमान में 0.7 डिग्री की कमी देखने को मिली है। लेकिन रात का तापमान अभी भी सामान्य से 2.8 डिग्री अधिक बना हुआ है। कल एक्टिव हो रहे पश्चिमी विक्षोभ के चलते अगले दो दिन बारिश के आसार बन रहे हैं। जिसके बाद तापमान में और गिरावट आने की संभावना है। पढ़ें पूरी खबर… छत्तीसगढ़ में मोन्था का असर खत्म…दक्षिण-पश्चिम जिलों में अब-भी बारिश की संभावना: किसानों को नुकसान हो सकता है छत्तीसगढ़ में चक्रवात मोंथा का प्रभाव अब खत्म हो गया है। हालांकि, प्रदेश के दक्षिणी हिस्सों में अब भी हल्की बारिश की संभावना बनी हुई है। मौसम विभाग के अनुसार, बंगाल की खाड़ी में बने लो प्रेशर एरिया के कारण राज्य के दक्षिणी और पश्चिमी जिलों में अगले कुछ दिनों तक मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है। इस दौरान गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश होने के आसार हैं। इससे किसानों को कुछ और नुकसान उठाना पड़ सकता है। हालांकि, विभाग ने किसी भी जिले के लिए विशेष अलर्ट जारी नहीं किया है, लेकिन बारिश की संभावना जताई है। तापमान में भी 2 से 3 डिग्री तक गिरावट दर्ज की जा सकती है। पिछले 24 घंटे के आंकड़ों के अनुसार, राजनांदगांव में सबसे ज्यादा तापमान 32.3 डिग्री सेल्सियस, जबकि पेण्ड्रारोड में न्यूनतम तापमान 17.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पढ़ें पूरी खबर… एमपी में दो सिस्टम का असर…बारिश का अलर्ट:भोपाल, इंदौर-उज्जैन में बादल छाएंगे; पश्चिमी हिस्से में पानी गिरेगा लो प्रेशर एरिया (निम्न दबाव क्षेत्र) और साइक्लोनिक सर्कुलेशन (चक्रवात) के असर से मध्यप्रदेश में अगले 2 दिन भी बारिश होने के आसार है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर में बूंदाबांदी और बादल छाएंगे तो पश्चिमी हिस्से में हल्की बारिश भी हो सकती है। इससे पहले रविवार को कई जिलों में धूप खिली। सीनियर मौसम वैज्ञानिक डॉ. दिव्या ई. सुरेंद्रन ने बताया, रविवार को उत्तर-पूर्वी हिस्से में एक निम्न दाब का क्षेत्र और एक साइक्लोनिक सर्कुलेशन सिस्टम की एक्टिविटी देखने को मिली। जिसका असर अगले दो दिन यानी, सोमवार और मंगलवार को बना रहेगा। पढ़ें पूरी खबर… यूपी के वाराणसी में 8 सेमी बढ़ा गंगा का जलस्तर:बारिश का असर नदियों में दिखने लगा, 3 घाटों की सीढ़ियां पानी में डूबीं वाराणसी में गंगा का जलस्तर लगातार बढ़ने से प्रशासन सतर्क हो गया है। बीते 24 घंटे में गंगा का जलस्तर 8 सेंटीमीटर बढ़कर रविवार को 62.28 मीटर दर्ज किया गया। केंद्रीय जल आयोग के अनुसार अगले एक सप्ताह में जलस्तर में करीब 1.29 मीटर तक और वृद्धि की संभावना है। जलस्तर में इस बढ़ोतरी का असर घाटों पर दिखाई देने लगा है। बारिश के बाद गंगा का पानी एक सीढ़ी तक चढ़ आया है, जिससे घाटों पर आने-जाने में परेशानी हो रही है। पढ़ें पूरी खबर… झारखंड में दस्तक दे रही है सर्दी:हिमालय की ठंडी हवाओं ने प्रदेश में दी दस्तक, बढ़ाई कनकनी, दो-तीन दिन में और गिरेगा पारा राजधानी रांची सहित पूरे झारखंड में अब ठंडी हवाओं ने दस्तक दे दी है। सुबह और शाम की ठंड में लगातार इजाफा हो रहा है, जिससे लोगों ने हल्की सर्दी का एहसास करना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो से तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में और गिरावट दर्ज की जाएगी। वर्तमान में राज्य के कई जिलों में तापमान 30 डिग्री सेल्सियस से नीचे दर्ज किया जा चुका है। मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में झारखंड का अधिकतम तापमान लगभग 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहा। राजधानी रांची समेत कई जिलों में चल रही उत्तर-पश्चिमी हवाओं के कारण दिन में भी हल्की ठंड महसूस की जा रही है। पढ़ें पूरी खबर…