विमेंस वनडे वर्ल्ड कप 2025 जीतने वाली भारतीय क्रिकेट टीम की सदस्य और मध्य प्रदेश के छतरपुर की बेटी क्रांति गौड़ को राज्य सरकार 1 करोड़ रुपए का इनाम देगी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को इसकी घोषणा करते हुए भारतीय टीम को बधाई दी। उन्होंने कहा कि छतरपुर की बेटी ने प्रदेश का मान बढ़ाया है। उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी एमपी के युवा खिलाड़ी खेलों में ऐसी ही भूमिका निभाते रहेंगे। आर्थिक तंगी से राष्ट्रीय गौरव तक का सफर क्रांति गौड़ का सफर बेहद संघर्ष भरा रहा है। उनका परिवार घुवारा गांव की पुलिस चौकी के सामने स्थित दो कमरे के सरकारी पुलिस क्वार्टर में रहता है। लड़कों के साथ खेलकर बनीं ‘मैन ऑफ द मैच’ 8 साल की उम्र में क्रांति ने अपने घर के सामने बने मैदान में गांव के लड़कों के साथ टेनिस बॉल से क्रिकेट खेलना शुरू किया था। उनके पड़ोसी और दोस्तों ने बताया कि शुरुआती दिनों में एक बिजली के खंभे का टूटा हिस्सा ही उनका स्टम्प होता था। गांव में रात भर मना जश्न दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ फाइनल मैच को क्रांति के परिजनों और पड़ोसियों ने घर के सामने एक छोटी एलईडी टीवी पर देखा। जीत के हर चौके-छक्के और विकेट पर आतिशबाजी की गई। जीत की घोषणा से 10 ओवर पहले ही ग्रामीणों ने जश्न मनाना शुरू कर दिया था। जीत के बाद पूरा गांव ‘भारत माता की जय’ और ‘चक दे इंडिया’ के नारों से गूंज उठा। सुबह क्रांति ने वीडियो कॉल पर परिजनों से बात करते हुए कहा, “हमने जो सपना देखा था, वो बहुत जल्द पूरा हो गया।” मुख्यमंत्री ने ‘समाधान योजना 2025-26’ की भी शुरुआत मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सोमवार को ही एमपी पॉवर मैनेजमेंट कंपनी, अरेरा कॉलोनी से ऊर्जा विभाग की समाधान योजना 2025-26 की भी शुरुआत की। ये खबरें भी पढ़ें…
इंडिया वर्ल्ड चैंपियन…MP की बॉलर क्रांति के गांव में जश्न: छतरपुर में खुशी से झूमे परिजन
वनडे महिला क्रिकेट में भारतीय टीम पहली बार वर्ल्ड चैंपियन बनी है। टीम इंडिया ने मुंबई में फाइनल मुकाबले में साउथ अफ्रीका को 52 रन से हरा दिया। यह जीत मध्य प्रदेश के लिए भी खास है, क्योंकि छतरपुर के घुवारा की बेटी क्रांति गौड़ भी इस टीम का हिस्सा हैं। पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… महिला टीम को बागेश्वर बाबा ने दी शुभकामनाएं: कहा- हमारी मोड़ियां भी मोड़ों से कम नहीं पहली बार वनडे वर्ल्ड कप जीतने पर बागेश्वर धाम पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने रविवार रात को वीडियो संदेश जारी कर बुंदेली भाषा में भारतीय खिलाड़ियों की ऐतिहासिक उपलब्धि की सराहना की। कहा कि “हमारी मोड़ियां (लड़कियां) भी मोड़ों (लड़कों) से कम नहीं हैं।” पूरी खबर पढ़ें…