पंजाब CM भगवंत मान को आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) की ओर से बम से उड़ाने की धमकी मिलने के बाद उनके गणतंत्र दिवस (26 जनवरी) के कार्यक्रम में लगातार बदलाव किया जा रहा है। वह फरीदकोट और मोहाली नहीं, बल्कि पटियाला में तिरंगा फहराएंगे। कार्यक्रम बदलने का फैसला पंजाब सरकार ने बुधवार देर रात लिया था। हालांकि, तब उनके कार्यक्रम की जगह तय नहीं की गई थी। आज सुबह सरकार की ओर से नोटिफिकेशन जारी कर इसकी सूचना दी गई है। वहीं, फरीदकोट में अब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां तिरंगा फहराएंगे। सीएम मान के पहले मोहाली में तिरंगा फहराने की बात हुई और देर शाम पटियाला में तिरंगा फहराने के आदेश दिए जारी हुए हैं। इसके अलावा SFJ चीफ खालिस्तानी आतंकी गुरपतवंत सिंह पन्नू के खिलाफ फरीदकोट में FIR दर्ज हो गई है। उसने CM मान को बम से उड़ाने की धमकी दी थी। पन्नू ने वीडियो जारी कर कहा था कि जो उल्टा चलता है, उसका हश्र पूर्व मुख्यमंत्री बेअंत सिंह जैसा होगा। पन्नू बोला- भारत का हिस्सा नहीं पंजाब
पन्नू ने कहा कि फरीदकोट रेलवे स्टेशन और नेहरू स्टेडियम में उसने खालिस्तानी नारे लिखवाए हैं। यहां भगवंत मान 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस पर झंडा फहराने वाले हैं। सिख युवा कमर पर बम न बांधें और तिरंगा हाथ में न लें। वे सिर्फ खालिस्तान का झंडा ही पकड़ें। अमेरिका में अब डोनाल्ड ट्रम्प की सरकार आ चुकी है। सरकारें बदलने के साथ बहुत कुछ बदलता है। पंजाब भारत का हिस्सा नहीं है। पंजाब के युवा और किसान जो पंजाब और हरियाणा के बॉर्डर पर बैठे हैं, वे अमृतसर, गुरदासपुर, और जालंधर जैसे जिलों में DC ऑफिसों पर खालिस्तान के झंडे फहराएं ताकि पंजाब से संदेश सीधा डोनाल्ड ट्रम्प तक पहुंच सके। वॉशिंगटन डीसी, सेंट फ्रांसिस्को, कनाडा में टोरंटो, ओटावा, वेंकूवर, यूके, इटली, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड की एंबेसियों में खालिस्तान के झंडे फहराएंगे। ऐसा करके वह स्थानीय सरकारों, विशेषकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प को यह संदेश देगा कि सिखों और भारत सरकार के बीच धर्म और राजनीति को लेकर बड़ा अंतर है। ट्रम्प के शपथ ग्रहण में दिखा था पन्नू
20 जनवरी को डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के राष्ट्रपति के पद की शपथ ली थी। शपथ ग्रहण समारोह में पन्नू भी पहुंचा था। पन्नू ने इसे लेकर 2 वीडियो जारी किए। समारोह में आम दर्शकों की तरह कैपिटल हिल में घूमता हुआ दिखा। इस दौरान उसका साथी वीडियो बना रहा था। इस दौरान उसके कोट पर खालिस्तान का सिंबल भी लगा दिखता है। दूसरे वीडियो में वह उस मंच के नजदीक नजर आता है, जिसमें ट्रम्प अपनी पत्नी मेलानिया के साथ खड़े हैं। इस दौरान शपथ ग्रहण समारोह में आए लोग USA-USA के नारे लगा रहे हैं। इसी बीच पन्नू पल भर के लिए नजर आता है और भारी शोर के बीच 2 बार खालिस्तान जिंदाबाद के नारे लगाते हुए चुप हो जाता है। पन्नू का दावा है कि उसे शपथ ग्रहण के लिए ट्रम्प गुट ने इनवाइट किया था। हालांकि, इंटरनेशनल मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पन्नू ने शपथ ग्रहण प्रोग्राम का टिकट खरीदा था। 2020 में आतंकी घोषित हुआ पन्नू
भारत सरकार ने 2019 में आतंकी गतिविधियां चलाने के आरोप में पन्नू के संगठन SFJ को गैरकानूनी गतिविधियां रोकथाम अधिनियम यानी UAPA के तहत प्रतिबंधित कर दिया था। कुछ माह पहले 2024 में गृह मंत्रालय की मांग पर SFJ पर प्रतिबंध को अगले 5 साल के लिए और बढ़ा दिया। गृह मंत्रालय ने अपनी अधिसूचना में कहा था कि SFJ सिखों के लिए जनमत संग्रह की आड़ में पंजाब में अलगाववाद और चरमपंथी विचारधारा का समर्थन कर रहा है। पन्नू पर 2020 में अलगाववाद को बढ़ावा देने और पंजाबी सिख युवाओं को हथियार उठाने के लिए उकसाने का आरोप लगा था। इसके बाद केंद्र सरकार ने 1 जुलाई 2020 को पन्नू को यूएपीए के तहत आतंकवादी घोषित किया था। 2020 में सरकार ने एसएफजे से जुड़े 40 से ज्यादा वेब पेज और यूट्यूब चैनल पर प्रतिबंध लगा दिया था। ************************ पन्नू से जुड़ी ये खबर भी पढ़ें :- ट्रम्प के शपथग्रहण में दिखा खालिस्तानी आतंकी पन्नू:आम दर्शक की तरह शामिल हुआ; ट्रम्प टीम से इन्विटेशन का दावा, मीडिया रिपोर्ट्स- टिकट खरीदा खालिस्तानी आतंकी संगठन सिख फॉर जस्टिस (SFJ) का चीफ गुरपतवंत पन्नू अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के शपथग्रहण समारोह में पहुंचा हुआ था। इसके वीडियो सामने आए हैं। हालांकि खालिस्तान के नाम पर चिल्ला-चिल्लाकर धमकाने वाला पन्नू इस वीडियो में बचते हुए नजर आता है। पढ़ें पूरी खबर