हिमाचल में आज मौसम साफ बना रहेगा। मंगलवार से दो दिन तक बारिश-बर्फबारी का पूर्वानुमान है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने चार नवंबर को छह जिले कांगड़ा, चंबा, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर और मंडी जिला में आंधी व तूफान का यलो अलर्ट दिया गया है। पांच नवंबर को कांगड़ा, कुल्लू, मंडी, शिमला और सोलन जिला में आंधी तूफान का यलो अलर्ट जारी किया गया है। इन दो दिनों के दौरान लाहौल स्पीति, चंबा, किन्नौर और कांगड़ा की अधिक ऊंची चोटियों पर हल्का हिमपात हो सकता है। पहाड़ों पर इससे ठंड में इजाफा होगा। ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में उछाल हालांकि, बारिश-बर्फबारी से पहले ज्यादातर शहरों के न्यूनतम तापमान में उछाल आया है। सामान्य की तुलना में ऊना का न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री के उछाल के साथ 15.5 डिग्री पहुंच गया है। बिलासपुर का तापमान भी सामान्य से 4.4 डिग्री ज्यादा के साथ 15.7 डिग्री, मंडी का 4.2 डिग्री ज्यादा के साथ 14.3 डिग्री, शिमला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 3.5 डिग्री ज्यादा के साथ 13.0 डिग्री सेल्सियस हो गया है। प्रदेश का औसत न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 2.3 डिग्री ज्यादा हो चुका है। सभी शहरों में नॉर्मल से ज्यादा हुआ अधिकतम तापमान इसी तरह, अधिकतम तापमान भी प्रदेश सभी शहरों का सामान्य से ज्यादा हो गया है। केलांग में अधिकतम तापमान में सामान्य की तुलना में सबसे ज्यादा 5.4 डिग्री का उछाल आने के बाद 15.4 डिग्री पारा पहुंच गया है। कल्पा का अधिकतम तापमान भी 3.3 डिग्री ज्यादा के साथ 19.8 डिग्री, शिमला का 1.5 डिग्री ज्यादा के साथ 20.6 डिग्री सेल्सियस पहुंच चुका है। 2 शहरों में माइनस में तापमान इसके विपरीत, लाहौल स्पीति के कुकुमसैरी का न्यूनतम तापमान माइनस (-1.2) डिग्री और ताबो का माइनस -0.8 डिग्री सेल्सियस चल रहा है।