इंदौर में एक केमिकल गोडाउन में आग लग गई। इसमें दो महिलाएं जिंदा जल गईं। महिलाओं ने एकादशी पर दीया जलाया था। इससे उनकी साड़ी में आग लग गई। इसके बाद आग तेजी से भड़कीं। वहां मौजूद दो बच्चे जान बचाकर बाहर भागे। घटना शनिवार शाम राऊ के पास आरआर कैट रोड पर स्थित एक गोडाउन की है। आग लगने से वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस और फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। गोडाउन में थिनर स्टोर होता था
जिस गोडाउन में आग लगी वहां थिनर स्टोर होता था। फैक्ट्री का नाम स्वास्तिक इंटरप्राइजेज केमिकल है। फैक्ट्री में आग शाम को करीब 6.30 बजे लगी। 7.45 बजे आग बुझाई गई। एसडीईआरएफ और पुलिस ने की टीम ने रेस्क्यू किया। इस दौरान दो महिलाओं की डेड बॉडी बरामद की गई। ऐसे लगी गोडाउन में आग
इंदौर जोन-1 के डीसीपी कृष्ण लालचंदानी के अनुसार चश्मदीदों ने बताया कि देवउठनी ग्यारस की पूजा के लिए दीया जलाया था। इसी से थिनर ने आग पकड़ ली। चूंकि महिलाएं गोडाउन के अंदर थीं तो बाहर नहीं निकल पाईं। गोडाउन में मौजूद बच्चे बाहर भागे, उन्हीं ने इस घटना की पुष्टि की। सीएम ने की मुआवजे की घोषणा
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने इंदौर के केट क्षेत्र स्थित केमिकल फैक्ट्री में लगी आग की घटना पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने मृतकों के परिजनों के प्रति संवेदना प्रकट करते चार-चार लाख रुपए की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। हादसे में इन महिलाओं की जान गई
हादसे में रामकली पति हरिदास अहिरवार (50) और ज्योति पति मनोज नीम (38) की मौत हो गई। रामकली के पति हरिदास ने बताया कि गोडाउन में आग लगने पर हम सब बाहर आ गए। अंदर मेरी पत्नी और ज्योति रह गए थे। फायर ब्रिगेड की गाड़ी आधे घंटे बाद यहां पहुंची। ज्योति के भाई ने बताया कि रामकली और ज्योति वहां काम करते थे। मेरे भांजा-भांजी भी वहीं थे। भांजी वॉशरूम गई थी, भांजे ने देखा की आग लग गई। मेरी बहन नीचे गिर पड़ी थी। गोडाउन में रखे थे थिनर के ड्रम
जिस गोडाउन में आग लगी, वो राऊ के रहने वाले भैया लाल मुकाती का है। ये गोडाउन उनसे सिंधी कॉलोनी में रहने वाले सूरज वाधवानी नाम के शख्स ने किराए पर ले रखा था। गोडाउन में थिनर के कई ड्रम रखे थे। —————————- यह खबर भी पढ़ें इंदौर जा रही AC बस में आग लगी, तेजी से उठीं लपटें अशोकनगर जिले में एक भीषण हादसा हो गया। शिवपुरी जिले के पिछोर से इंदौर जा रही एक यात्री बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते बस पूरी तरह जल गई। घटना अशोकनगर जिले के ईसागढ़ रोड पर बमनावर गांव के पास रात करीब 8 बजे की है। बस कमला ट्रैवल्स की थी और उसमें इंदौर जाने वाले यात्री सवार थे। आग लगते ही बस में अफरा-तफरी मच गई। पढ़ें पूरी खबर