पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिर गई। स्थानीय प्रशासन के साथ NDRF और आर्मी ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया। ये ऑपरेशन लगातार 24 घंटे तक चला, जिसमें 2 लोग मिले। सबसे पहले रात को हिमाचल की लड़की मिली थी। उसकी सांसें चल रही थी। उसे अस्पताल ले गए, लेकिन वहां उसकी मौत हो गई। रविवार सुबह 11 बजे अंबाला के युवक का शव मिला। हालांकि पहले आशंका जताई गई थी कि 5 लोग दबे हैं, लेकिन सर्च के दौरान 2 ही मिले। शाम करीब 5 बजे रेस्क्यू ऑपरेशन बंद किया गया। इस बीच बिल्डिंग गिरने का एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें बिल्डिंग जमींदोज होती दिख रही है। इसके अलावा छानबीन के दौरान मलबे में बिल्डिंग के CCTV की डीवीआर मिली है। इसे पुलिस ने रिकॉर्ड में शामिल किया। पुलिस ने बिल्डिंग मालिकों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। जिला प्रशासन ने इस घटना की मजिस्ट्रेट जांच के आदेश दिए हैं। मोहाली की सब डिविजनल मजिस्ट्रेट (SDM) दमनदीप कौर को जांच का जिम्मा सौंपा गया है। उन्हें 3 हफ्ते में रिपोर्ट सौंपने को कहा गया है। मोहाली के SSP दीपक पारीक ने कहा कि इस घटना में अब ठेकेदार को भी नामजद किया जा रहा है। ठेकेदार की पहचान कर ली गई है। रेस्क्यू ऑपरेशन के PHOTOS… अब सिलसिलेवार पढ़िए पूरा मामला.. बेसमेंट की खुदाई के कारण गिरी बिल्डिंग
मोहाली के सोहाना में शनिवार शाम 5 बजे एक मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिर गई। लोगों के मुताबिक ये बिल्डिंग करीब 10 साल पुरानी थी। इसके बगल में बेसमेंट की खुदाई चल रही थी, जिससे बिल्डिंग की नींव कमजोर हो गई और वह गिर गई। जानकारी मिलते ही भारी संख्या में पुलिस बल, जिला प्रशासन की टीमें और आला अधिकारी मौके पर पहुंचे। घटना के करीब 2 घंटे बाद NDRF की टीम मौके पर पहुंची और मोर्चा संभाला। बाद में आर्मी को मौके पर बुलाया गया। हिमाचल की लड़की की मलबे से निकालने के कुछ देर बार मौत
इसके करीब एक घंटा चार मिनट बाद यानी रात 8 बजकर 4 मिनट पर NDRF की टीम ने 29 वर्षीय दृष्टि वर्मा को बेहोशी की हालत में बाहर निकाला। हिमाचल के ठियोग की रहने वाली दृष्टि इसी बिल्डिंग में PG में रहती थी। रात 11 बजे उसकी मौत हो गई। सुबह जिम में एक्सरसाइज करने आए युवक का शव मिला
लड़की के मिलने के बाद भी टीमों ने ऑपरेशन जारी रखा। रविवार सुबह करीब 11 बजे लड़के का शव मिला। जिसकी पहचान अभिषेक के रूप में हुई। वह बिल्डिंग में बने जिम में एक्सरसाइज करने आया था। अभिषेक अंबाला का रहने वाला था। शनिवार शाम को ही उसका परिवार यहां पहुंच गया था। अभिषेक का शव मिलने के बाद परिजनों में चीख-पुकार मच गई थी। रेस्क्यू ऑपरेशन में बाधा न आए, इसलिए पुलिस ने परिजनों को संभाला और शव को परिवार के साथ अस्पताल ले गए। अब पढ़िए किस अधिकारी ने क्या कहा… सभी मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों का सर्वे होगा
मोहाली के अतिरिक्त DC विराज एस तिड़के ने बताया कि रेस्क्यू ऑपरेशन 24 घंटे के बाद बंद कर दिया गया है। ऑपरेशन के दौरान NDRF और सेना की टीम को सिर्फ 2 लोग मिले। NDRF टीम ने प्रशासन को अपनी रिपोर्ट सौंप दी है। जल्द ही इलाके की सभी मल्टीस्टोरी बिल्डिंगों का सर्वे किया जाएगा। कमियां पाई जाएंगी तो कार्रवाई की जाएगी। 2 मालिकों पर केस दर्ज
मोहाली के SSP दीपक पारीक ने बताया कि पुलिस ने चाओ माजरा के रहने वाले बिल्डिंग मालिक परविंदर सिंह और गगनदीप सिंह के खिलाफ शनिवार रात को पुलिस स्टेशन सोहाना में BNS की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। उनकी तलाश जारी है। बिल्डिंग के 3 फ्लोर पर जिम चल रहा था
हादसे में बचे जिम ट्रेनर केशव ने बताया कि शनिवार होने के चलते जिम में ज्यादा लोग आते नहीं हैं। एक लड़का था, जिसे बाहर निकाल दिया था। बिल्डिंग के 3 फ्लोर में जिम थे, बाकी 2 में कमरे थे, जहां लोग किराए पर रहते थे। एंट्री काउंटर पर रजिस्टर रहता है, जिसमें सभी की एंट्री रहती है। वह रजिस्टर मिल गया है। PG में कितने लोग थे, पता नहीं है। ऑपरेशन में शामिल थे 600 जवान
मोहाली प्रशासन के मुताबिक NDRF, सेना और पुलिस के करीब 600 जवान रेस्क्यू ऑपरेशन में शामिल थे। NDRF की टीम के करीब 140 कर्मचारी, सेना की 57 इंजीनियर्स रेजिमेंट के 167 जवान और स्थानीय पुलिस के 300 से अधिक जवानों ने मोर्चा संभाला। ———————- मोहाली में बिल्डिंग हादसे से जुड़ीं ये खबरें भी पढ़ें… हिमाचल की लड़की की शादी से पहले मौत, मोहाली में बिल्डिंग गिरने से मलबे में दबी, देर रात NDRF-आर्मी ने निकाली थी हिमाचल प्रदेश के पड़ोसी राज्य पंजाब के मोहाली शहर में शनिवार की देर शाम एक बहुमंजिला इमारत के गिरने का मामला सामने आया है। इसमें हिमाचल की एक लड़की की दबने के कारण मौत हो गई है। मृतका की पहचान दृष्टि वर्मा (20) पुत्री भगत वर्मा निवासी ठियोग शिमला के रूप में हुई है। पूरी खबर पढ़ें पंजाब में मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिरी:5 दबे, एक लड़की बाहर निकाली, आर्मी–NDRF रेस्क्यू में जुटी, बगल में बेसमेंट खुदाई से हादसा पंजाब के मोहाली में शनिवार शाम को मल्टीस्टोरी बिल्डिंग गिर गई। NDRF अधिकारियों के मुताबिक मलबे में 5 लोग दबे। इनमें 3 लड़के और 2 लड़कियां हैं। एक लड़की को बाहर निकाला गया है। पूरी खबर पढ़ें…