क्रेन में बैठे सतना सांसद गणेश सिंह को झटका लगा तो वे ऑपरेटर पर भड़क गए। उसे सबके सामने थप्पड़ मार दिया। मामला शुक्रवार को सरदार पटेल जयंती पर आयोजित कार्यक्रम का है। इसका वीडियो भी सामने आया है। सांसद गणेश सिंह ने सुबह रन फॉर यूनिटी में हिस्सा लिया। इसके बाद वे सेमरिया चौक पहुंचे। यहां क्रेन के हाइड्रोलिक बॉक्स में चढ़कर अंबेडकर प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसके बाद नीचे आते समय मशीन अचानक झटके से बीच में रुक गई। सांसद कुछ देर हवा में ही अटके रहे। मशीन हिली तो असंतुलन की स्थिति बन गई। घटना को लेकर भाजपा नेत्री नीता सोनी ने कहा कि सांसद ने तो केवल ऑपरेटर को थप्पड़ मारा है। उसके तो हाथ-पैर तोड़ देने चाहिए। ऑपरेटर को बुलाया, थप्पड़ मार दिया
इसी बीच सांसद ने ऑपरेटर गणेश कुशवाहा को अपने पास बुलाया। उसका हाथ खींचते हुए नाराजगी जताई। फिर थप्पड़ मार दिया। गणेश कुशवाहा नगर निगम की विद्युत शाखा में मस्टर कर्मचारी है। नगर निगम की विद्युत शाखा की हाइड्रोलिक क्रेन में ही सांसद सवार थे। घटना के समय मौके पर भाजपा कार्यकर्ता और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद थे। इनमें से किसी ने मोबाइल से पूरी घटना का वीडियो बना लिया। ऑपरेटर बोला- क्षमता दो की, केबिन में तीन लोग चढ़े
ऑपरेटर गणेश कुशवाहा ने बताया कि हाइड्रोलिक क्रेन के केबिन की क्षमता अधिकतम दो लोगों की है। इसमें औसत 125 किलो वजन तक सहन किया जा सकता है। जब माल्यार्पण के लिए राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी, सांसद गणेश सिंह और भाजपा जिला अध्यक्ष भगवती पांडेय एक साथ केबिन में चढ़े, तभी वजन अधिक होने पर आपत्ति की गई थी। कुशवाहा ने कहा कि माल्यार्पण कराने के बाद केबिन नीचे लाया गया। राज्यमंत्री प्रतिमा बागरी आसानी से उतर गईं, लेकिन सांसद गणेश सिंह के उतरने में दिक्कत हुई। समर्थकों के कहने पर केबिन को और नीचे लाया गया तो जर्क लग गया। थप्पड़ मारने की बात को उन्होंने सहज अंदाज में लेते हुए कहा कि ये सब चलता है। भाजपा नेत्री बोली- ऑपरेटर के हाथ-पैर तोड़ देने चाहिए कांग्रेस ने कहा- भाजपा नेता अहंकार में
कांग्रेस ने घटना को आपत्तिजनक बताया है। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता अभिनव बरौलिया ने कहा- सांसद द्वारा कर्मचारी को चांटा मारना बताता है कि भाजपाई किस तरह से दंभ और अहंकार में हैं। यह बताता है कि भाजपा, जनता और किसी की नहीं है, सिर्फ अहंकार की है। ये खबर भी पढ़ें… भाजपा नेता को बीच सड़क कॉलर पकड़कर थप्पड़ मारे विदिशा में भाजपा नेता और वकील विमलप्रकाश तारण को एक शख्स ने बीच सड़क जमकर पीटा। भाजपा नेता स्कूटी से कहीं जा रहे थे, उसी दौरान आरोपी ने उनकी कॉलर पकड़ी और लगातार चांटे मारने लगा। भाजपा नेता ने आरोपी के खिलाफ FIR दर्ज कराई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी संजीव नामदेव उर्फ गांधी को गिरफ्तार कर उसका जुलूस निकाला। पढे़ं पूरी खबर…