हिमाचल प्रदेश के ऊंचे क्षेत्रों में बारिश और बर्फबारी के आसार बन रहे हैं। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, 4 नवंबर से वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव हो रहा। इससे 4 और 5 नवंबर को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में हल्की बर्फबारी हो सकती है। 4 नवंबर को अधिक ऊंचे क्षेत्रों में ही मौसम खराब रहेगा, जबकि 5 नवंबर को पूरे प्रदेश में बारिश के आसार है। बारिश-बर्फबारी के बाद अधिक ऊंचे क्षेत्रों के तापमान में भी कमी आएगी। इससे लाहौल स्पीति, किन्नौर और चंबा के दुर्गम क्षेत्रों में ठंड में इजाफा होगा। वर्तमान में कुकुमसेरी का न्यूनतम तापमान सबसे कम माइनस 1.2 डिग्री और ताबो का माइनस 0.8 डिग्री सेल्सियस चल रहा है। प्रदेश के 10 शहर ऐसे है जहां तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से कम है। अभी प्रदेश का औसत अधिकतम और न्यूनतम तापमान सामान्य से ज्यादा है। इन शहरों के तापमान में आया उछाल बीते 24 घंटे के दौरान धर्मशाला, ऊना और सोलन के न्यूनतम तापमान में भारी उछाल आया है। धर्मशाला का न्यूनतम तापमान सामान्य से 5.7 डिग्री ज्यादा के साथ 17.8 डिग्री सेल्सियस पहुंच गया है। ऊना का तापमान सामान्य से 4.8 ज्यादा के साथ 15.5 डिग्री और सोलन का 4.5 डिग्री ज्यादा के साथ 12.4 डिग्री सेल्सियस हो गया है। मंडी-बिलासपुर में छाई धुंध वहीं मंडी और बिलासपुर में आज सुबह के वक्त कोहरा छाया रहा। मंडी के सुंदरनगर, बल्ह घाटी और बिलासपुर के भाखड़ा डैम के आसपास सुबह 10 बजे तक कोहरा देखने को मिला। इससे कई जगह विजिबिलिटी 100 मीटर तक कम हो गई।