उत्तराखंड में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने से पहले महिलाओं को जेल भेजने की धमकी मिली है। ये धमकी देने वाले कोई और नहीं बल्कि BJP विधायक बंशीधर भगत है। नैनीताल से सात बार के विधायक बंशीधर भगत अपने विवादित बयान को लेकर फिर से सुर्खियों में है। मामला कल यानी गुरुवार का है, जब सड़क निर्माण को लेकर महिलाओं और लोगों ने विरोध किया तो बंशीधर भगत ने उन्हें जेल भिजवाने की धमकी दे डाली। महिलाओं ने बंशीधर भगत के सामने उनके बेटे विकास भगत पर गांव की जमीन पर प्लॉटिंग का आरोप लगाया, जिस पर वे भड़क गए। इसके बाद विधायक जी महिलाओं से तू तड़ाक पर उतर आए। विधायक जी ने कहा कि मुकदमा भिजवाकर जेल करवा दूंगा। उत्तराखंड में ऐसा तब हो रहा है जब दो दिन बाद यानी 2 नंवबर को देश की दूसरी महिला राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हरिद्वार पहुंचने वाली हैं और वो उन्हीं विधायक के गृह क्षेत्र भी जाने वाली है, जिन्होंने महिलाओं के साथ बहस की। जानिए क्या है पूरा मामला…. महिलाएं बोली- MLA के बेटे के प्लॉटिंग करने के बाद विकास कैसे पहुंचा? नैनीताल के कालाढूंगी नगर पालिका के वार्ड 6 में करीब 40 लाख रुपए की लागत से होने वाले सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास होना था, जिसमें विधायक जी पहुंचे थे। जहां विधायक जी से महिलाओं ने विकास के बारे में सवाल करना शुरू कर दिया और पूछा कि विधायक जी आप 40 साल से कहां थे, जिसे पर विधायक जी भड़क गए। महिलाओं ने कहा कि जब आपके बेटे विकास भगत ने यहां प्लॉटिंग शुरू की तब आप यहां विकास करने पहुंच गए। इसके बाद विधायक ने महिलाओं से कहा कि मैं तुम्हारे ऊपर मुकदमा दर्ज करवाकर जेल भेज दूंगा क्योंकि तुम लोग झूठ बोल रहे हो। इसके बाद महिलाओं ने कहा कि हमारे पास सबूत है। इस जमीन पर हमने खेती की है। महिलाओं ने राजस्व विभाग को बुलाने की बात की। इसके बाद लोगों ने महिलाओं को समझाया और मामला शांत करवाया। हंगामे के बावजूद विधायक ने शिलान्यास किया और फिलहाल विवादित हिस्से को छोड़कर सड़क निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए गए हैं। 40 साल बाद 125 परिवारों को मिली सड़क की सौगात वार्ड नंबर 6 के करीब 125 परिवार पिछले 40 सालों से पक्की सड़क की राह देख रहे थे, जिन्हें आखिरकार सड़क की सौगात मिली। लेकिन सड़क निर्माण में जमीन का कुछ हिस्सा आने के कारण यह विवाद खड़ा हो गया। बुधवार (29 अक्टूबर) को जब विधायक बंशीधर भगत और नगर पालिका अध्यक्ष रेखा कत्यूरा शिलान्यास करने पहुंचे, तो उक्त परिवार ने वहां पर विरोध करना शुरू कर दिया। विधायक ने दी जेल भिजवाने की धमकी इस विरोध के दौरान, विधायक बंशीधर भगत ने विरोध कर रहे महिलाओं और शख्स को जेल भिजवाने की धमकी भी दे डाली। बाद में विधायक ने जैसे-तैसे सड़क का शिलान्यास किया और विवादित स्थान को छोड़कर निर्माण कार्य शुरू करने के निर्देश दिए। कोर्ट में विचाराधीन है जमीन का मामला एसडीएम कालाढूंगी, विपिन चंद्र पंत ने बताया कि खसरा संख्या 71 बट्टे 1 में 0.104 भूमि भगवान सिंह के नाम निकली है, जिसका सीमांकन कर निर्माण कार्य शुरू किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया, “मामला कोर्ट में विचाराधीन है, लेकिन सरकारी कार्य में बाधा डालने वालों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी।” फिलहाल, राजस्व विभाग की टीम ने मौके पर नाप जोख कर सीमांकन किया है। चूंकि जमीन का मामला कोर्ट में है, इसलिए उस विवादित हिस्से पर सड़क की चौड़ाई फिलहाल घटा दी जाएगी या उस जगह निर्माण कार्य नहीं किया जाएगा, जबकि बाकी हिस्सों में 40 लाख की लागत से सड़क निर्माण शुरू कर दिया गया है। बंशीधर भगत का विवादों से पुराना नाता है- बयान पर प्रतिक्रिया: अन्य राजनीतिक विवाद: