बेंगलुरु के देवरबिसनहल्ली गांव के मंदिर में मूर्ति का अपमान करने के आरोप में बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया गया है। आरोपी की पहचान मोची कबीर मंडल (45) के रूप में हुई है, आरोप है कि वह अवैध रूप से बेंगलुरु में रह रहा था। पुलिस के अनुसार, मंगलवार सुबह कबीर नशे में मंदिर में घुसा और जूते पहनकर एक मूर्ति को अपमानित किया। स्थानीय लोगों का दावा है कि आरोपी ने ‘अल्लाह हू अकबर’ के नारे भी लगाए। यह देखकर स्थानीय लोग और मंदिर कर्मचारी भड़क गए। उन्होंने आरोपी को पकड़कर खंभे से बांध दिया और पीटा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आरोपी को हिरासत में लिया और मामले की जांच जारी है। आरोपी ने मूर्ति को तोड़ने की धमकी दी ——– ये खबर भी पढ़ें… भोपाल में रेलवे कॉलोनी में मंदिर तोड़ने पर विवाद:संत समाज और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष मिले कलेक्टर से पश्चिम रेलवे कॉलोनी में पंचमुखी हनुमान मंदिर के पीछे स्थित शिव मंदिर तोड़े जाने के विवाद ने अब राजनीतिक और धार्मिक रंग ले लिया है। सोमवार को साधु-संतों के प्रतिनिधिमंडल ने सांसद आलोक शर्मा और हिंदू उत्सव समिति के अध्यक्ष चंद्रशेखर तिवारी के साथ भोपाल कलेक्टर से मुलाकात की। पढ़ें पूरी खबर…