केंद्रीय मंत्री अमित शाह ने दरभंगा के अलीनगर उसके बाद बेगूसराय में सभा की। बेगूसराय में शाह ने कहा कि, बिहार में सीएम और देश में पीएम की कोई वैकेंसी नहीं है। मैं बताया चाहता हूं कि बिहार में ना सीएम पद खाली और ना ही दिल्ली में पीएम पद। बिहार में विकास पुरुष नीतीश कुमार बैठे हैं और दिल्ली में पीएम मोदी। वहीं दरभंगा के अलीनगर में अमित शाह बीजेपी कैंडिडेट्स मैथिली ठाकुर के समर्थन में जनसभा की। इस दौरान उन्होंने राजद और कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। शाह ने कहा, ’25 साल की मैथिली ठाकुर को बिना किसी राजनीति बैकग्राउंड के हमने टिकट दिया है। कांग्रेस और राजद में ऐसा हो सकता है क्या।’ उन्होंने कहा, ‘ये लोग सिर्फ अपने परिवार के पीछे लगे हैं। आप बताइए जो अपने बेटे-बेटियों के पीछे लगे हैं। इनकी पार्टी में किसी और का नंबर लग सकता है क्या। ये सिर्फ बीजेपी में हो सकता है। सोनिया जी राहुल को प्रधानमंत्री बनाना चाहते हैं। लालू जी अपने बेटे को मुख्यमंत्री बनाना चाहते हैं। मैं दोनों को बताना चाहता हूं। दिल्ली में नरेंद्र मोदी और बिहार में नीतीश कुमार के रहते अभी कोई वैकेंसी खाली नहीं है।’ दरभंगा में अमित शाह की बड़ी बातें… शाह ने बेगूसराय में कांग्रेस- राजद को घेरा शाह ने दरभंगा के बाद 3.10 बजे बेगूसराय पहुंचे। यहां उन्होंने कांग्रेस और राजद पर हमला किया। शाह ने कहा कि, कांग्रेस में केवल एक परिवार का राज है। लालू यादव अपने बेटे को सीएम बनाने चाहते हैं और सोनिया जी अपने बेटे को पीएम। लेकिन मैं बताया चाहता हूं कि बिहार में ना सीएम पद खाली और ना ही दिल्ली में पीएम पद। बिहार में विकास पुरुष नीतीश कुमार बैठे हैं और दिल्ली में पीएम मोदी। अमित शाह ने कहा कि, राहुल गांधी बांग्लादेशियों को बचाना चाहते हैं। मैं आपसे कहता हूं हमारे प्रत्याशियों को जिताइए, हम एक-एक घुसपैठिए को चुन-चुनकर बिहार से बाहर फेंकेंगे। बिहार की भूमि पर PFI पनपने लगा था। पूरे बिहार को इस्लामिक स्टेट बनाना चाहते थे। मोदी जी ने फैसला लिया। देश में 100 जगह रेड की। PFI वालों को जेल की सलाखों के पीछे डाल दिया। ———————- ये खबरें भी पढ़ें… राजनाथ बोले- संसद में बना कानून कोई नहीं हटा सकता:विपक्ष ने वक्फ बोर्ड को लेकर झूठ बोला; RJD ने बिहार को दुनिया में बदनाम किया बिहार चुनाव में बाबर-औरंगजेब की एंट्री:योगी बोले- कांग्रेस, राजद वाले माफिया के साथ सजदा करेंगे, शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा का जैसा नाम वैसा काम बिहार में अमित शाह के चुनावी प्रचार से जुड़े सारे अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…