दुनियाभर में छठ का महापर्व मनाया जा रहा है। खरना के साथ ही व्रतियों के 36 घंटे का निर्जला उपवास शुरू हो चुका है। छठ महापर्व के तीसरे दिन यानी सोमवार शाम को दिल्ली, मुंबई समेत देश के कई शहरों में डूबते सूर्य को अर्घ्य दिया गया। वहीं, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका, कनाडा, ब्रिटेन समेत दुनियाभर के कई देशों में भी भारतीय व्रतियों ने छठ पर सूर्य को अर्घ्य दिया। फिजी, सूरीनाम, मॉरिशस, त्रिनिनाद-टोबेगो में भी बड़ी संख्या में भारतीय आबादी रहती है, यहां भी छठ पूजा का आयोजन किया गया है। दिल्ली-मुंबई में घाटों में को लेकर विशेष तैयारियां की गई हैं। मुंबई और ठाणे में 83 स्थानों पर सामूहिक छठ पूजा का आयोजन हो रहा है। राजधानी दिल्ली में करीब 1300 घाटों पर छठ पूजा का आयोजन हो रहा है, जिनमें 17 प्रमुख घाट यमुना नदी के किनारे बनाए गए हैं। मध्य प्रदेश के भोपाल में प्रदेश के पहले छठी मैया के मंदिर का लोकार्पण हुआ। छठी मैया की यह प्रतिमा जयपुर के राज्य सम्मानित कलाकार महावीर भारती और निर्मला ने तैयार की है। इधर, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली के वासुदेव घाट पर छठ पूजा में शामिल हो सकते हैं। चर्चा है कि वह उदीयमान सूर्य को अर्घ देंगे। छठ पूजा की 6 तस्वीरें… विदेशों में छठ पूजा की धूम छठ पूजा से जुड़ी पल-पल की अपडेट के लिए ब्लॉग से गुजर जाएं…