महाराष्ट्र के नागपुर में शनिवार को केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के कार्यक्रम में महिला अधिकारियों के बीच झगड़े का वीडियो सामने आया है। वीडियो में देखा गया कि रोजगार मेले के दौरान डाक विभाग की एक महिला अधिकारी दूसरी को कोहनी से धक्का मार रही है और चिकोटी भी काटी जा रही है। बताया जा रहा है कि दोनों अधिकारियों के बीच पोस्टमास्टर जनरल (PMG) के पद को लेकर विवाद चल रहा है। पोस्टमास्टर जनरल शोभा मधले (नारंगी साड़ी) का 8 सितंबर को कर्नाटक घरवाड़ में ट्रांसफर हो गया। नई नियुक्ति तक नागपुर का चार्ज नवी मुंबई की पोस्टमास्टर जनरल सुचिता जोशी (ग्रे साड़ी) को दिया गया। मधले ने ट्रांसफर ऑर्डर के खिलाफ कोर्ट जाकर ट्रांसफर पर स्टे ले लिया। इसलिए मधले और जोशी के बीच विवाद चल रहा है। यही झगड़ा रोजगार मेले में भी देखने को मिला। महिला अधिकारी पर कार्रवाई की मांग रोजगार मेले में जब दोनों अधिकारी एक ही सोफे पर बैठी थीं, तो उनके बीच सार्वजनिक रूप से झगड़ा शुरू हो गया। मधले (ऑरेंज साड़ी) ने जोशी (ग्रे साड़ी) के हाथ को धक्का दिया, जिससे सोफे पर पानी गिर गया। आरोप है कि मधले ने जोशी के बाएं हाथ पर चिकोटी भी काटी और कोहनी से धक्के भी दिए। केंद्रीय मंत्री गडकरी के सामने हुई इस अशोभनीय हरकत का वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर दोनों महिला अधिकारियों के खिलाफ अनुशासनात्मक कार्रवाई की मांग की जा रही है। सरकारी कर्मचारियों के बीच मारपीट से जुड़ी ये खबरें भी पढ़ें… BSA को ऑफिस में हेड मास्टर ने पीटा, VIDEO:सीतापुर में 6 सेकेंड में 5 बेल्ट मारी बिहार के सीतापुर में बीएसए अखिलेश सिंह को उनके कार्यालय में हेड मास्टर ने बेल्ट से पीट दिया। हेडमास्टर बृजेंद्र वर्मा अपने खिलाफ हुई शिकायत पर सफाई देने के लिए BSA कार्यालय पहुंचे थे। हेडमास्टर की सफाई बीएसए को पसंद नहीं आई। इसके बाद दोनों में बहस होने लगी। अचानक हेडमास्टर आगे आए और मेज पर फाइल पटकी। पूरी खबर पढ़ें… ऑफिस में सुपरवाइजर और कर्मचारियों के बीच मारपीट, ट्रांसफर के नाम पर मांग रहा था पैसे छत्तीसगढ़ के कोरबा में मानिकपुर खदान में ठेका कंपनी के सुपरवाइजर और कर्मचारियों के बीच मारपीट हुई। यहां कर्मचारी कंपनी के ऑफिस पहुंचे और उन्होंने सुपरवाइजर पर ट्रांसफर के नाम पर पैसों की मांग का आरोप लगाते हुए उसके और बाउंसर के साथ मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में चार लोगों को गिरफ्तार किया है। पूरी खबर पढ़ें…