महागठबंधन का CM फेस बनने के बाद तेजस्वी यादव ने शुक्रवार से चुनाव प्रचार की शुरुआत कर दी। पटना से रवाना होने से पहले मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा, “अगर जनता उन्हें मुख्यमंत्री बनाती है, तो बिहार के लोग चिंता मुक्त हो जाएंगे। हमारी राजनीति झूठ नहीं, भरोसे की राजनीति है।” सहरसा में एक रैली में तेजस्वी ने कहा कि गुजरात के दो लोग बिहार को चलाने की कोशिश कर रहे हैं। मोदीजी गुजरात में फैक्ट्री लगाएंगे, बिहार में जीत चाहिए, लेकिन ऐसा नहीं होने वाला है। हम बिहारी हैं, हम बाहरियों से नहीं डरते। अगर लालूजी मोदी से नहीं डरते, तो क्या उनका बेटा डरेगा? इधर, बिहार चुनाव 2025 के लिए पीएम मोदी आज से चुनाव प्रचार शुरू कर रहे हैं, शुक्रवार उन्होंने पीएम मोदी सबसे पहले समस्तीपुर में जनसभा को संबोधित करेंगे। इसके बाद दोपहर 2 बजे बेगूसराय जाएंगे। दूधपूरा में पीएम मोदी का करीब 45 मिनट का कार्यक्रम है। बिहार विधानसभा चुनाव से जुड़ी पल-पल की अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाएं…