गुरुग्राम के सेक्टर-56 में बुधवार सुबह एक डंपर ड्राइवर की खुद की गाड़ी के नीचे आने से मौत हो गई। घटना सुबह शुक्रवार 5:30 बजे हुई जब अमरजीत सड़क के काम के लिए म्यूनिसिपल कॉर्पोरेशन को इंटरलॉकिंग टाइल्स की डिलीवरी देने पहुंचा था। डंपर खाली करते समय गेट न खुलने पर वह नीचे उतरा और लॉक खोलते समय झटके से ट्रक का गियर लग गया। ट्रक आगे बढ़ने पर अमरजीत चढ़ने की कोशिश में नीचे गिर गया और पहियों के नीचे आ गया। उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। 55 साल का अमरजीत सिंह धर्म कॉलोनी, पालम विहार मे रहता था और मूल रूप से बुलंदशहर, उत्तर प्रदेश का रहने वाला था। आज की अन्य बड़ी खबरें… बेंगलुरु: मेट्रो स्टेशन पर पेट्रोल चोरी करने वाले ने सुरक्षा कर्मियों पर किया चाकू से हमला बेंगलुरु के श्रीरामपुरा मेट्रो स्टेशन पर मंगलवार शाम एक युवक ने पार्किंग में खड़ी बाइकों गाड़ियों से पेट्रोल चोरी करते पकड़े जाने पर तीन सुरक्षा कर्मियों पर चाकू से हमला कर दिया। घायलों की पहचान होमगार्ड गिरीश और मेट्रो सुरक्षा कर्मियों चेतन कुमार तथा शंकर के रूप में हुई है। आरोपी की पहचान विनायक के रूप में हुई है। जब उसे रोका गया, तो वह हिंसक हो गया और भागने की कोशिश में चाकू से हमला कर दिया। गिरीश के हाथ में गहरी चोट आई, जबकि दो अन्य को हल्की चोटें लगीं। सुरक्षा कर्मियों ने उसे पकड़ लिया । महाराष्ट्र में नवी मुंबई में घर के 5 सदस्य बेहोश मिले, 1 की मौत महाराष्ट्र के जावले गांव में शुक्रवार रात एक ही परिवार के पांच सदस्य घर में बेहोश मिले। पड़ोसियों की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने सभी को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने एक व्यक्ति को मृत घोषित किया है। चार का इलाज जारी है। पश्चिम बंगाल के काली माता पंडाल में गाना बंद करने पर हुए विवाद में युवक की हत्या पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले के सोनारपुर में काली पूजा पंडाल में म्यूजिक बजाने को लेकर हुए विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई। पुलिस के मुताबिक, संतन नस्कर (30) को उसके पड़ोसी ने चाकू मारे थे। वाली पर दिल्ली सरकार को शराब बिक्री से ₹600 करोड़ का राजस्व दिल्ली सरकार को दीवाली के दौरान सरकारी दुकानों से शराब बिक्री से करीब ₹600 करोड़ का राजस्व मिला, जो पिछले साल से 15% ज्यादा है। राजस्व विभाग के अनुसार, अप्रैल–सितंबर 2025 में आबकारी राजस्व ₹4192 करोड़ रहा, जो पिछले साल की इसी अवधि से 12% अधिक है। दिल्ली में 700 से अधिक सरकारी शराब की दुकानें हैं। पुणे में NDA कैडेट की स्विमिंग प्रैक्टिस के दौरान मौत महाराष्ट्र के पुणे में स्थित नेशनल डिफेंस एकेडमी (NDA) में स्विमिंग प्रैक्टिस के दौरान एक ट्रेनी कैडेट की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि आदित्य डी. यादव (18) गुरुवार शाम करीब 5 बजे ट्रेनिंग के दौरान पानी में बेहोश मिला था। उस तत्काल मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया था, लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। रक्षा जनसंपर्क अधिकारी अंकुश चव्हाण ने बताया कि स्विमिंग में कमजोर कैडेट की प्रैक्टिस चल रही थी। ट्रेनर और लाइफगार्ड की मौजूदगी में कैडेट पूल के एक छोर से दूसरे छोर की ओर तैर रहे थे, तभी आदित्य यादव बेहोश मिला नजर आया था। दो लाइफगार्ड तुरंत पानी में कूदे थे और आदित्य को बाहर निकालकर लाए थे। उन्होंने बताया कि मौके पर ही CPR और फर्स्ट ऐड दिया गया। इसके बाद यादव को मिलिट्री हॉस्पिटल खड़कवासला ले जाया गया था। चव्हाण ने बताया कि घटना की जानकारी सिविल पुलिस और मृतक कैडेट के परिजनों को दी गई है। हादसे के सही कारणों का पता लगाने के लिए जांच के आदेश दे दिए गए हैं।