सिरसा के हांडी खेड़ा बाबा संजय भगत ने ऑनलाइन झाड़ा लगाना शुरू कर दिया है। पहले बाबा गांव में ही मंगलवार, शनिवार और रविवार को दरबार लगाता था, जिसमें झाड़ा लगवाने वालों की कतारें लगती थी। दरबार में एक महिला के स्तन दबाकर झाड़ा लगाने की वीडियो सामने आने के बाद बाबा विवादों में आया। गांव हांडी खेड़ा के लोगों ने दरबार का विरोध शुरू कर दिया और गांव में प्रवेश करने वाले रास्तों पर नाके लगा दिए, ताकि बाहर से लोग दरबार में न पहुंच सकें। अब पिछले कई दिनों से दरबार बंद है। यह दरबार गांव के बाहरी ओर बनाया गया है। अब संजय भगत अपने घर पर ही झाड़ा लगा रहा है। कई बार लोगों की डिमांड पर बाबा फोन पर भी ऑनलाइन झाड़ा लगाता है। दरबार में कोई नहीं आता, जिस कारण दिनभर सुनसान रहता है। ग्रामीणों का भी विरोध जारी है। दरबार के तय दिन के दौरान ग्रामीण गांव के चारों और मोर्चा लगा लेते हैं। गांव में एंट्री के लिए दो रास्ते हैं। दोनों रास्तों पर गांव वाले खड़े हो जाते हैं। गांव में आने वाले अनुयायियों को दरबार में आने से रोक दिया जाता और बाबा के बारे में जानकारी दी जाती है। कई लोग यहीं से वापस चले जाते हैं। वहीं, इस बारे में संजय भगत से बात की गई तो उनके सेवादार जिले सिंह ने फोन पर बातचीत में बताया कि अभी दरबार नहीं लग रहा। दरबार बंद है। आगे का भी पता नहीं, कब दरबार लगेगा। बाबा बाहर गए हैं। कई बार भगतों की मांग पर घर पर ही झाड़ा लगा देते हैं। कंवरपुरा गांव के पास नई जमीन तलाशी जा रही है। ग्रामीण बोले, बाबा तलाशे कहीं और जमीन
ग्रामीण महेंद्र सिंह, जय सिंह, विक्रम ने बताया कि अब बाबा ने दरबार लगाना छोड़ दिया है और न ही यहां पर गांव में दरबार लगने देंगे। लगभग पूरा गांव एक तरफ है। गांव में पाखंड फैलने से सभी में रोष का माहौल है। बाबा कहीं और जगह तलाश रहा है। कोई भी गांव वाला उसके समर्थन में नहीं है। जब जमीन मालिक जयबीर सिंह से बात की गई, जिसकी जमीन पर संजय भगत ने दरबार बना रखा है। जमीन मालिक बोला कि अभी तो जमीन बाबा के पास ही है। जब तक चाहेगा, तब तक रहेगी। झाड़ा लगवाने कम हुए अनुयायी
इन दिनों संजय भगत के पास झाड़ा लगवाने के लिए अनुयायी भी आना कम हो गए हैं। एक तो गांव में आते ही ग्रामीण उनको दरबार तक जाने नहीं देते। दूसरा बाबा के पाखंड व अन्य आरोपों के बयान की वीडियो काफी वायरल कर दी गई हैं। इससे भी काफी फर्क आया है। यूट्यूब चैनल पर ऑनलाइन आकर लगाता है झाड़ा
संजय भगत अपने हांडी खेड़ा दरबार नाम से बनाए यूट्यूब चैनल पर लाइव आकर झाड़ा लगाने का काम कर रहा है। कई बार वीडियो जारी होते हैं। उसी दौरान संजय भगत अपने अनुयायियों को झाड़ा लगवाने के लिए आने के लिए प्रेरित करता है कि कैसे कोई ठीक हो गया। इस पर ग्रामीणों का कहना है कि ऐसी वीडियो देखकर लोग झांसे में आ जाते हैं कि सच में ठीक हो गया। असलियत कोई नहीं जानता। यह वीडियो देखकर लोग यहां आ जाते हैं और बाबा उनसे झाड़ा लगाने के नाम पर तेल व हजारों रुपए की ठगी कर लेता है। अब जानिए कौन है हांडी खेड़ा बाबा, क्यों विवादों में आया…