मणिपुर में भाजपा के नेतृत्व वाली सरकार से नीतीश कुमार की JDU ने समर्थन वापस लिया है। पार्टी का एकमात्र विधायक अब विपक्ष में बैठेगा। हालांकि इससे सीएम बीरेन सिंह की सरकार पर असर नहीं पड़ेगा। नवंबर 2024 में भाजपा सरकार में शामिल नेशनल पीपुल्स पार्टी ने समर्थन वापसी का ऐलान किया था। 60 सदस्यों वाली मणिपुर विधानसभा में NPP के 7 सदस्य हैं, जो भाजपा सरकार को समर्थन दे रहे थे। भाजपा के पास 32 सदस्य हैं, जबकि बहुमत का आंकड़ा 31 हैं। ऐसे में सरकार को फिलहाल खतरा नहीं है। जेडीयू ने कहा- इस समर्थन वापसी के बावजूद केंद्र और बिहार में NDA गठबंधन चलता रहेगा। आज की अन्य बड़ी खबरें… कैबिनेट ने नेशनल हेल्थ मिशन को अगले पांच साल जारी रखने की मंजूरी दी; जूट का MSP 6% बढ़ाकर 5,650 प्रति क्विंटल किया केंद्रीय कैबिनेट ने बुधवार को नेशनल हेल्थ मिशन को अगले पांच साल के लिए जारी रखने को मंजूरी दी है। वाणिज्य और उद्योग मंत्री पियूष गोयल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि इस मिशन ने पिछले 10 साल में ऐतिहासिक लक्ष्य पूरे किए हैं। गोयल ने यह भी बताया कि 2021 और 2022 के बीच लगभग 12 लाख स्वास्थ्य कर्मी राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) में शामिल हुए और भारत ने मिशन के तहत COVID-19 महामारी से लड़ा। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में वित्त वर्ष 2025-26 के लिए कच्चे जूट का न्यूनतम समर्थन मूल्य (MSP) 5,650 रुपए प्रति क्विंटल मंजूर किया, जो पिछले MSP से 6% या 315 रुपए अधिक है। पीयूष गोयल ने कहा कि इससे पश्चिम बंगाल, असम और बिहार जैसे पूर्वी और उत्तर-पूर्वी राज्यों के किसानों को मिलेगा लाभ। ताहिर हुसैन की जमानत पर सुप्रीम कोर्ट के जजों की राय बंटी, फैसले के लिए CJI नई बेंच बनाएंगे दिल्ली दंगों के आरोपी और पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन ने विधानसभा चुनाव लड़ने के लिए सुप्रीम कोर्ट में अंतरिम बेल याचिका लगाई थी। इसपर सुनवाई होने के बाद बुधवार को सुप्रीम कोर्ट के दो जजों ने फैसला सुनाया। दोनों जजों की राय अलग-अलग थी। जस्टिस पंकज मित्तल ने बेल याचिका खारिज करते हुए कहा कि ताहिर को जमानत नहीं मिलनी चाहिए। वहीं, जस्टिस अहसानउद्दीन अमानुल्लाह ने कहा कि उन्हें बेल पर रिहा करना चाहिए। मामला अब CJI संजीव खन्ना को भेजा जाएगा। CJI मामले पर फैसले के लिए नई बेंच बनाएंगे। फिलहाल मामले की अगली सुनवाई की बारे में नहीं बताया गया है। पूरी खबर यहां पढ़ें… ISRO के प्रोपल्शन सिस्टम ने क्रू मॉड्यूल को सतीश धवन स्पेस सेंटर भेजा, इसमें ही एस्ट्रोनॉट बैठेंगे इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गेनाइजेशन ISRO ने बुधवार को बताया कि लिक्विड प्रोपल्शन सिस्टम सेंटर ने गगनयान मिशन के लिए क्रू मॉड्यूल सतीश धवन स्पेस सेंटर भेज दिया है। क्रू मॉड्यूल स उस सिस्टम को कहते है जिसमें क्रू एस्ट्रोनॉट बैठेंगे। गगनयान का मानव मिशन के तहत एस्ट्रोनॉट्स के दल को 400 KM ऊपर पृथ्वी की कक्षा में भेजा जाएगा। इसके बाद क्रू मॉड्यूल (जिसमें एस्ट्रोनॉट बैठते हैं) को सुरक्षित रूप से समुद्र में लैंड कराया जाएगा। भारत इस मिशन में कामयाब रहा तो वह ऐसा करने वाला चौथा देश बन जाएगा। इससे पहले अमेरिका, चीन और रूस ऐसा कर चुके हैं। पंजाब-UP और उत्तराखंड के 16 लोकेशन पर NIA की रेड, सितंबर 2024 के चंडीगढ़ में हुए ब्लास्ट मामले में एक्शन चंडीगढ़ ब्लास्ट केस को लेकर NIA ने बुधवार सुबह पंजाब, यूपी और उत्तराखंड में 16 जगहों पर छापे मारे। इनमें पंजाब के 14 और उत्तर प्रदेश-उत्तराखंड में 1-1 लोकेशन पर NIA की टीम पहुंची। सितंबर 2024 में चंडीगढ़ में हुए ब्लास्ट में पाकिस्तानी आतंकी हरिवंदर सिंह और अमेरिका में रह रहे आतंकी हरप्रीत सिंह का नाम आया था। कर्नाटक में 2 सड़क हादसों में 13 लोगों की मौत, हुबली में ट्रक खाई में गिरा, रायचुर में वाहन पलटा कर्नाटक में एक ही दिन में 2 एक्सीडेंट हुए। हुबली में बुधवार सुबह 5 बजे फल-सब्जियां ले जा रहा ट्रक 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। इसमें 9 लोगों की मौत हो गई। वहीं, कई लोग घायल भी हुए जिनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। वहीं, रायचुर जिले में एक वाहन के पलटने से 4 लोगों की मौत हुई। इस हादसे को लेकर अभी और जानकारी सामने नहीं आई है। पुलिस ने बताया कि दोनों एक्सीडेंट के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। मणिपुर के 4 जिलों से कई हथियार और गोला-बारूद बरामद, इनमें मशीन गन और हैंड ग्रेनेड भी मणिपुर के थौबल, कांगपोकपी, चूरचंदपुर और टेंग्नुपाल से असम राइफल्स और पुलिस ने हथियारों का जखीरा और बड़ी संख्या में गोला-बारूद बरामद किए हैं। मणिपुर पुलिस ने बुधवार को बताया कि 11 जनवरी को चूरचंदपुर जिले के मोंगजांग गांव और 13 जनवरी को कांगपोकपी जिले के फेयेंग हिल में उग्रवादियों के मूवमेंट का इनपुट मिला। छापेमारी के दौरान कारबाइन मशीन गन, सिंगल बोर बैरल राइफल, एके-47, पिस्तौल, ग्रेनेड, गोला-बारूद जब्त किए गए। CBI ने 2024 में 174 मामले सबूतों के अभाव में बंद किए केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने 2024 में सबूतों के अभाव में 174 मामलों में क्लोजर रिपोर्ट दाखिल की, जो सबसे बड़ी संख्या है। इससे पहले हर साल 30-60 मामले ही बंद किए जाते थे, जैसे 2023 में 62 और 2022 में 32। बंद किए गए प्रमुख मामलों में NCP नेता प्रफुल पटेल पर विमान लीजिंग में अनियमितता (2017), पूर्व पर्यावरण मंत्री जयंती नटराजन पर झारखंड में वन भूमि डायवर्जन (2017), NDTV संस्थापकों पर ₹48 करोड़ के नुकसान का आरोप (2017), और IPL 2019 में सट्टेबाजी का मामला (2022) शामिल हैं। CBI ने हाल ही में लंबित मामलों को तेजी से निपटाने और फाइलों को बंद करने के निर्देश दिए हैं, ताकि जांच प्रक्रिया में तेजी आ सके।