राज्यसभा उपचुनाव में कथित फर्जीवाड़े के आरोपी नवनीत चतुर्वेदी की कस्टडी को लेकर चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस अभी भी आमने-सामने है। नवनीत अभी चंडीगढ़ पुलिस की कस्टडी में है। वहीं पंजाब पुलिस ने चंडीगढ़ के सेक्टर 3 थाने के बाहर डेरा डाल रखा है। इसी बीच एक तरफ पंजाब पुलिस नवनीत की कस्टडी के लिए हाईकोर्ट पहुंच गई है। पंजाब पुलिस ने तर्क दिया कि उसके खिलाफ रोपड़ में विधायकों के फर्जी साइन का केस दर्ज है। वहीं नवनीत ने भी हाईकोर्ट में याचिका दायर कर दी है। जिसमें मांग की गई है कि अगर पंजाब पुलिस को उन्हें गिरफ्तार करना है तो 10 दिन का नोटिस दिया जाए। नवनीत ने अपनी याचिका में यह भी पूछा है कि उसके खिलाफ पंजाब में कितनी FIR दर्ज की गई हैं। उन्होंने पंजाब पुलिस से अपनी जान-माल की सुरक्षा की मांग की है। बता दें कि नवनीत चतुर्वेदी ने पंजाब से खाली हुई राज्यसभा सीट से नामांकन भरा था। जिसमें दावा किया कि उसे 10 AAP विधायकों का समर्थन है। जिनके उसने साइन भी दिखाए थे। हालांकि विधायकों ने इसे फर्जी करार दिया। जिसके बाद पंजाब पुलिस ने केस दर्ज किया और कल(14 अक्टूबर) को उसे पकड़ने चंडीगढ़ पहुंच गई। हालांकि राज्यसभा नामांकन की वजह से उसे चंडीगढ़ पुलिस की सिक्योरिटी मिली हुई थी। इस वजह से चंडीगढ़ पुलिस ने उसे पंजाब नहीं ले जाने दिया। इसको लेकर सुखना लेक पर पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस आमने-सामने हो गई। दोनों तरफ से पिस्टल तक निकल गए थे। अंत में चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप सुखना लेक पहुंची और आरोपी को सेक्टर 3 के थाने ले आई। पंजाब पुलिस को भी कागजात लेकर वहां आने को कहा गया। वहीं, मंगलवार को सुखना लेक पर चंडीगढ़ पुलिस ने नवनीत को जिस गाड़ी में बैठाया था, उस पर बत्ती लगी हुई थी। नंबर प्लेट के ऊपर एक नेम प्लेट भी लगी हुई थी। जबकि आज (बुधवार) को इस गाड़ी पर कवर प्लेट है और न ही बत्ती लगी हुई। बताया जा रहा है कि यह चंडीगढ़ पुलिस की गाड़ी है जो पहले डीसीपी सेंट्रल के पास होती थी, लेकिन अब यह गाड़ी पुलिस स्टेशन 26 में रहती है। सिलसिलेवार जानिए क्या है पूरा मामला… सुखना लेक पर कल क्या हुआ…. सेक्टर-3 थाना में लंबी बातचीत चली
इसके बाद नवनीत को सेक्टर-3 के थाने में लाया गया। यहां वकीलों के साथ पंजाब पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी भी पहुंचे। शाम होते-होते यहां पंजाब पुलिस के जवानों की संख्या बढ़ा दी गई। चंडीगढ़ पुलिस ने बैरिकेडिंग के साथ थानों के गेट बंद कर दिए। लेकिन नवनीत को पंजाब पुलिस को नहीं सौंप गया। इस बीच पुलिस ने उसके मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई। मगर ज्यादा जानकारी नहीं मिल पाई है। एसपी, दो डीएसपी और इंस्पेक्टर चंडीगढ़ गए थे
रोपड़ के एसएसपी गुलनीत सिंह का कहना है कि नवनीत चतुर्वेदी के खिलाफ थाना सिटी रोपड़ में आपराधिक मामला दर्ज है। हमें मुखबिर से सूचना मिली थी कि आरोपी नवनीत चतुर्वेदी चंडीगढ़ में है। हमारे एक एसपी, दो डीएसपी और एक इंसपेक्टर उसकी गिरफ्तारी के लिए चंडीगढ़ गए थे और वहां पर चंडीगढ़ पुलिस की तरफ से कोई कस्टडी नहीं दी गई। अब पढ़िए वीडियो में क्या दिख रहा इंस्पेक्टर बोले- मेरे साथ तरीके से बात करनी थी
चंडीगढ़ और पंजाब पुलिस में टकराव का 1 मिनट 58 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। जिसमें चंडीगढ़ पुलिस के सेक्टर 3 के SHO नरेंद्र पटियाल गाड़ी में बैठे हैं। इसी गाड़ी में आरोपी नवनीत चतुर्वेदी भी है। इंस्पेक्टर पटियाल की गाड़ी को पंजाब पुलिस के सिविल वर्दी में आए कर्मचारियों ने घेर रखा है। इस दौरान पंजाब पुलिस के SP सिविल वर्दी में ड्राइविंग सीट की तरफ खड़े फोन पर बात कर रहे हैं। इंस्पेक्टर पटियाल कहते हैं कि मेरे साथ तरीके से बात करनी थी। इस दौरान SP और इंस्पेक्टर में बहस होने लगती है। SP ने इंस्पेक्टर को कहा- ऐसे ही गाड़ी में बैठे रहो
एसपी कहते हैं आप हमारा आदमी बिठाकर थाने चलो। इस पर पटियाल कहते हैं कि मैं क्यों थाने जाऊं। एसपी कहते हैं कि कोई बात नहीं। ऐसे भगाकर ले जाओगे, ऐसे ही गाड़ी में बैठे रहो। इस दौरान इंस्पेक्टर पटियाल को कहा जाता है कि पंजाब पुलिस का मुलाजिम अपनी गाड़ी में बिठाओ, जिसमें आरोपी है। लेकिन पटियाल इससे मना कर देते हैं। वह कहते हैं कि मुझे जहां जाना होगा, मैं वहां जाऊंगा, मैं किसी से डरता नहीं हूं। SSP कंवरदीप पहुंची, बोलीं- डॉक्यूमेंट लेकर थाने आ जाओ
पंजाब पुलिस का मुलाजिम कहता है कि इन्होंने 3 सेक्टर थाने नहीं जाना। इंस्पेक्टर पटियाल ने कहा कि क्यों नहीं जाना, इस पर पंजाब पुलिस के एसपी कहते हैं कि हमारा बंदा अंदर बिठाओ। इतनी देर में चंडीगढ़ की SSP कंवरदीप कौर पहुंच जाती हैं। वह पूछती हैं कि आरोपी वाली गाड़ी कौन सी है। इस पर पंजाब पुलिस वाले कहते हैं कि यही है। SSP कंवरदीप उन्हें कहती हैं कि अपने डॉक्यूमेंट लेकर थाने आ जाओ।