बिहार चुनाव के लिए भाजपा ने मंगलवार को 71 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। डिप्टी CM सम्राट चौधरी को तारापुर से और विजय सिन्हा को लखीसराय से टिकट दिया गया है। विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव का टिकट काटा गया है। नंदकिशोर 5 बार से पटना सिटी से जीतते आ रहे हैं। उनकी जगह पर बीजेपी नेता और हाईकोर्ट के वकील रत्नेश कुशवाहा को उतारा है। सीतामढ़ी की रीगा सीट से मोतीलाल प्रसाद का टिकट काटकर बैद्यनाथ प्रसाद को प्रत्याशी बनाया गया है। 60 वर्षीय बैद्यनाथ प्रसाद पूर्व एमएलसी और पार्टी के वरिष्ठ नेता हैं। कुम्हरार से 5 बार के विधायक अरुण कुमार सिन्हा का भी टिकट कटा है। इनकी जगह संजय गुप्ता को मौका मिला है। संजय पार्टी में प्रदेश महामंत्री भी रह चुके हैं। लिस्ट में 13 मंत्रियों और 9 महिलाओं के भी नाम हैं। 71 सीटों पर पार्टी के 56 विधायक थे। इनमें से 46 को रिपीट किया है। 10 के टिकट कटे हैं। 71 कैंडिडेट्स की सूची में सवर्ण – 35, SC-ST- 06, OBC- 11 और EBC- 19 हैं। इस बार भाजपा 101 सीटों पर चुनाव लड़ रही है। 71 के नाम सामने आ गए हैं। अब 30 उम्मीदवारों के नाम का ऐलान बाकी है। बिहार में 6 और 11 नवंबर को वोटिंग होगी। रिजल्ट 14 नवंबर को आएगा। 2020 में भाजपा ने 7 अक्टूबर को 27 कैंडिडेट की पहली लिस्ट जारी की थी। बीजेपी की पूरी लिस्ट देखिए… इन विधायकों के कटे टिकट 71 कैंडिडेट्स की लिस्ट में बीजेपी के 56 सिटिंग विधायक थे। इनमें से 10 के टिकट काटे गए हैं। 46 को पार्टी ने रिपीट किया है। 5-5 बार के विधायकों को हटाकर नए चेहरों को मौका अब लिस्ट के 6 बड़े चेहरों को जानिए बीजेपी ने दोनों डिप्टी CM के साथ 12 मंत्रियों को मैदान में उतारा है। मंत्री मंगल पांडे, नीतीश मिश्रा, नीरज कुमार बबलू, जीवेश मिश्रा, राजू सिंह, कृष्ण कुमार मंटू, सुरेंद्र मेहता, डॉक्टर सुनील कुमार, संजय सरावगी, डॉ. प्रेम कुमार को भी टिकट दिया गया है। पहली लिस्ट में 46 सिटिंग विधायकों के नाम बीजेपी ने 13 मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा है बीजेपी ने 13 मंत्रियों को मौका दिया है। इनमें एमएलसी रहे सम्राट चौधरी और मंगल पांडेय के भी नाम हैं। साथ ही 8 बार के विधायक और सहकारिता मंत्री प्रेम कुमार को भी पार्टी ने फिर से मौका दिया है। 9 महिलाओं को मौका, अंतरराष्ट्रीय शूटर और विधायक श्रेयसी सिंह को फिर मौका 2020 के बिहार विधानसभा चुनाव में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा और 13 महिलाओं को टिकट दिया था। इस बार बीजेपी 101 सीटों पर लड़ रही है। 9 महिलाओं को टिकट दिया है। 2020 में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा 2020 में बीजेपी ने 110 सीटों पर चुनाव लड़ा था। इसमें पार्टी 74 सीटें जीती थी। अभी वर्तमान बिहार में बीजेपी के 80 विधायक हैं। हर सीट के सामाजिक, जातीय समीकरण, पिछले चुनावी नतीजों और संभावित उम्मीदवार की ताकत का गहन विश्लेषण किया गया, ताकि गठबंधन की हर सीट मजबूत हो। पार्टी नेताओं का दावा है कि 2025 के चुनाव में भी बीजेपी न केवल सत्ता बरकरार रखेगी, बल्कि पिछली बार से ज्यादा सीटें जीतकर रिकॉर्ड बनाएगी।