ग्रेटर नोएडा में एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। हादसे से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। 22 नवंबर को उसकी और उसके छोटे भाई की शादी थी। हादसे का VIDEO भी सामने आया है। इसमें दिख रहा है कि रविवार शाम करीब 3 बजे एक युवक दादरी के बोड़ाकी रेलवे फाटक के पास तेज स्पीड में बाइक से पहुंचा। वह देखता है कि रेलवे का गेट बंद है। फिर भी वह अपनी बाइक लेकर आगे ट्रैक की ओर बढ़ जाता है और अपनी बाइक की स्पीड बढ़ा देता है। लेकिन सड़क पर मिट्टी होने की वजह से वह बाइक समेत फिसल जाता है। युवक जल्दबाजी में उठता है और बाइक को उठाने लगता है। लेकिन, तब तक ट्रेन आ जाती है। इसके बाद वह बाइक छोड़कर ट्रैक पर भागने लगता है। तभी ट्रेन की चपेट में आ जाता है। 4 तस्वीरें देखिए… युवक की पहचान दतावली गांव के तुषार के रूप में हुई
युवक की शिनाख्त दतावली गांव के तुषार (19 साल) के रूप में हुई। उसने इसी साल 12वीं की परीक्षा पास की थी। अभी उसने कहीं एडमिशन नहीं लिया था। युवक दो भाईयों में सबसे बड़ा था। परिवार के लोगों का कहना है कि 22 नवंबर को तुषार की शादी तय थी। उसकी तैयारियां भी चल रही थीं। अचानक ऐसी मनहूस खबर आ गई। दादरी पुलिस के अनुसार, कल, रविवार को ट्रेन हादसे में युवक की मौत हुई थी, परिजनों के द्वारा कोई भी शिकायत नहीं दी गई, ना ही वह कोई कार्रवाई चाहते हैं। तुषार के दादा संतराम दतावली गांव के प्रधान रहे हैं, उसके ताऊ भी प्रधान रहे हैं। दादरी RPF इंस्पेक्टर सुशील वर्मा ने बताया- एक युवक के ट्रेन से कटने की सूचना मिली थी। स्थानीय पुलिस की मदद से युवक के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवा दिया गया है। आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। ————————–
ये खबर भी पढ़ें…
बाराबंकी में कपड़ा व्यापारी ने खुद को मारी गोली; भाई बोला-रिटायर्ड दरोगा ने दी थी गालियां, सुसाइड नोट में लिखा-जीने की हिम्मत नहीं बची बाराबंकी में कपड़ा व्यापारी ने सुसाइड कर लिया। रविवार रात को व्यापारी ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से कनपटी से सटाकर फायर कर दिया। गोली की आवाज सुनकर पड़ोसी पहुंचे तो खून से लथपथ व्यवसायी लुढ़के पड़े थे। हाथ में रिवॉल्वर था। पुलिस को व्यवसायी के कमरे से तीन पेज का सुसाइड नोट भी मिला है। पढ़िए पूरी खबर