दीपावली से पहले भोपाल के चौक-चौराहों पर विश्व हिंदू परिषद के होर्डिंग्स चर्चा में हैं। वीएचपी के होर्डिंग्स पर लिखा है- अपना त्योहार अपनों से व्यवहार। दीपावली की खरीदारी उनसे करें, जो आपकी खरीदी से दीपावली मना सकें। वीएचपी के प्रचार प्रमुख जितेंद्र चौहान का कहना है कि विश्व हिंदू परिषद की ओर से लगवाए इन पोस्टर्स का एकमात्र उद्देश्य हिंदू का सपोर्ट करना है। हम इसके माध्यम से समाज का जागरण करना चाहते हैं। कांग्रेस बोली- संस्कृति पर चोट ज्यादा दिन नहीं चलेगी
विश्व हिन्दू परिषद के पोस्टर्स को लेकर पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने कहा- क्या ये लोग मोहन भागवत के खिलाफ हैं? भागवत जी कहते हैं सब अपने हैं। बाबा आदम के जमाने से सब अपने हैं। यह भारतीय संस्कृति है इस संस्कृति पर चोट करोगे तो ज्यादा दिन नहीं चलेगी। सांप्रदायिक सद्भाव के कई उदाहरण हैं। भाजपा विधायक बोले- खरीदारी उसी से जिसका सामान स्वच्छ
हुजूर से भाजपा विधायक रामेश्वर शर्मा ने कहा कि स्वदेशी अभियान चल ही रहा है। जिनमें स्वदेशी भाव है, जो भारत माता और हिंदुस्तान को अपनी मातृभूमि मानते हैं। जो इस देश के लिए जीते हैं और मरते हैं, उनसे पटाखे-फुलझड़ी, मिठाई, दीपक, सजाने के लिए झालर लो। उनसे व्यवहार करना ही चाहिए। जो हमारे देश के लिए रहेगा, हम उससे सामान खरीदेंगे। व्यापारी को भी ग्राहक को देवता के रूप में स्वीकार करना चाहिए। ऐसे तो कोई भी एक्सेप्ट नहीं करेगा कि सब्जी पर भी थूंक दो, मिठाई पर भी थूंक दो। जब थूंकोगे तो लोग तुम पर भी थूंकेंगे, लोग तुम्हारी दुकान से सामान क्यों खरीदेंगे। इस खबर पर आप अपनी राय दे सकते हैं… ये खबर भी पढ़ें… ‘आई लव मोहम्मद’ और ‘आई लव महाकाल’ के पोस्टर यूपी के कानपुर में बारावफात जुलूस के दौरान लगे ‘आई लव मोहम्मद’ बैनर विवाद के बाद अब मध्यप्रदेश के इंदौर, उज्जैन और भोपाल में भी ऐसे पोस्टर दिखाई देने लगे हैं। यहां ‘आई लव मोहम्मद’ के जवाब में ‘आई लव महाकाल’ के पोस्टर लगे हैं। पढ़ें पूरी खबर…