पूर्व प्रधानमंत्री एच डी देवेगौड़ा ( 92) को सोमवार को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। उनका इलाज कर रहे अस्पताल ने यह जानकारी दी। अस्पताल ने यह भी बताया कि उनकी हालत स्टेबल है। 6 अक्टूबर को देवेगौड़ा को बुखार और यूरिन इन्फेक्शन की जांच के लिए बेंगलुरु स्थित मणिपाल अस्पताल में भर्ती कराया गया था। आज की अन्य बड़ी खबरें… जम्मू-कश्मीर में हिजबुल मुजाहिदीन के आतंकी जफर भट के खिलाफ गैर-जमानती वारंट जारी जम्मू-कश्मीर के अनंतनाग में NIA एक्ट के तहत, स्पेशल जज ने हिजबुल मुजाहिदीन आतंकवादी जफर भट उर्फ खुर्शीद के खिलाफ गैर जमानती वारंट जारी किया है। जफर भट अनंतनाग का रहने वाला है। वह हिजबुल मुजाहिदीन का एक सीनियर मेंबर है और अभी पाकिस्तान से सक्रिय है। वह गैरकानूनी गतिविधियां (रोकथाम) अधिनियम, 1967 और अन्य संबंधित कानूनों के तहत दर्ज कई आतंकवाद संबंधी मामलों में शामिल रहा है। अदालत ने अनंतनाग पुलिस को उसे जल्द से जल्द गिरफ्तार करने और अदालत में पेश करने के निर्देश दिए हैं। छत्तीसगढ़ के बीजापुर में IED ब्लॉस्ट, जवान घायल छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में सोमवार को नक्सलियों का प्लांट इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (IED) ब्लास्ट हुआ। घटना में एक जवान घायल हुआ है। पुलिस के मुताबिक, घटना कंडलापार्टी गांव के जंगल में हुई। यहां सुरक्षाबलों की टीम सर्च ऑपरेशन पर निकली थी। इससे पहले 10 अक्टूबर को भी बीजापुर के उसूर थाना क्षेत्र में नक्सलियों के लगाए गए प्रेशर आईईडी धमाके में सीआरपीएफ की कोबरा बटालियन का एक कमांडो घायल हुआ था। इससे पहले 9 अक्टूबर को गंगालूर क्षेत्र में एक बालक इसी तरह के धमाके में घायल हुआ था। केरल में महिला को बचाने के दौरान दमकल अधिकारी समेत तीन लोगों की कुएं में डूबकर मौत केरल के कोल्लम स्थित नेदुवथुर में एक कुएं में कूदी महिला को बचाने की कोशिश में एक दमकल अधिकारी समेत तीन लोगों की जान चली गई। मृतकों की पहचान कोट्टाराक्कारा स्थित फायर ब्रिगेड के कर्मचारी सोनी एस कुमार (36), अर्चना (33), जो कुएं में कूद गई थी और उसके दोस्त शिवकृष्णन (22) के रूप में की गई। पुलिस ने बताया कि आधी रात में दमकल विभाग को नेदुवथुर में एक महिला के 80 फुट गहरे कुएं में कूदने की जानकारी मिली। बचाव दल मौके पर पहुंचा और उसे बचाने के प्रयास शुरू किए। जब दमकल कर्मी कुएं में उतरे, तो कुएं की दीवार ढह गई। पास में खड़ा शिवकृष्णन भी कुएं में गिर गया। दमकल कर्मियों ने तुरंत बचाव अभियान शुरू किया और गंभीर रूप से घायल तीनों लोगों को कुएं से बाहर निकाला गया। उन्हें पास के अस्पताल ले जाया गया, लेकिन उनकी मौत हो गई। बीएसएफ एयर विंग में पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की एयर विंग को 50 साल से अधिक के इतिहास में पहली महिला फ्लाइट इंजीनियर मिली है। इंस्पेक्टर भावना चौधरी और 4 पुरुष अधीनस्थ अधिकारियों को हाल में बीएसएफ महानिदेशक दलजीत सिंह चौधरी ने फ्लाइंग बैज प्रदान किए। गौरतलब है कि करीब दो महीने के आंतरिक प्रशिक्षण के दौरान 130 घंटे का कौशल प्रशिक्षण दिया गया। गृह मंत्रालय के अंतर्गत बीएसएफ एयर विंग की स्थापना साल 1969 में की गई थी। बिना काम के सिम्यूलेटर से ट्रेनिंग, इंडिगो पर 40 लाख जुर्माना नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने इंडिगो एयरलाइंस पर 40 लाख रुपए का जुर्माना लगाया है। एयरलाइन ने कालीकट, लेह और काठमांडू जैसे सी श्रेणी के महत्वपूर्ण हवाई अड्डों पर संचालन के लिए ऐसे सिम्यूलेटर पर पायलटों को ट्रेनिंग दी थी, जो योग्य नहीं थे। यह ट्रेनिंग जुलाई 2025 में आयोजित की गई थी। इसमें करीब 1700 पायलट शामिल हुए थे। फ्लाइट सिम्यूलेटर एक ऐसा उपकरण या सॉफ्टवेयर है जिसका उपयोग पायलटों को प्रशिक्षित करने, विमानों को डिजाइन करने और शोध करने जैसे उद्देश्यों के लिए किया जाता है।