मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले में कफ सिरप से 25 बच्चों की मौत के मामले में पकड़े गए दवा कंपनी मालिक गोविंदन रंगनाथन को शुक्रवार को परासिया कोर्ट में पेश किया गया। इस दौरान उन पर हमले की कोशिश की गई। लोगों और वकीलों ने हत्यारे को फांसी देने की मांग की। आरोपी रंगनाथन को प्रथम श्रेणी न्यायाधीश शैलेंद्र उइके की कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 10 दिन की रिमांड पर सौंपा है। इससे पहले मध्य प्रदेश सरकार द्वारा विशेष जांच दल (SIT) सुबह 11 बजे रंगनाथन को लेकर परासिया पहुंचा था। उसे परासिया थाने में में रखा गया था। रंगनाथन की कंपनी श्रीसन फार्मास्युटिकल में बना कप सिरप पीने से छिंदवाड़ा, बैतूल और पांढुर्णा में अब तक 25 बच्चों की मौत हो चुकी है। कुछ बच्चों का नागपुर में इलाज चल रहा है। इधर, परासिया अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष श्याम कुमार साहू ने कहा- जिले का कोई भी वकील ऐसे आरोपी की पैरवी नहीं करेगा। अगर बाहर से कोई वकील उसकी पैरवी करने आता है तो हम उसका भी विरोध करेंगे। आरोपी को कोर्ट में पेश किया, 4 तस्वीरें सुप्रीम कोर्ट में सीबीआई जांच की मांग खारिज
उधर, सुप्रीम कोर्ट ने मामले की सीबीआई या न्यायिक जांच की मांग खारिज कर दी है। वकील विशाल तिवारी ने जनहित याचिका लगाकर केस की जांच सुप्रीम कोर्ट के रिटायर्ड जज की अध्यक्षता वाले राष्ट्रीय न्यायिक आयोग या सीबीआई के जरिए गठित एक्सपर्ट कमेटी से कराने की मांग की थी। आरोपी को चेन्नई से छिंदवाड़ा लाया गया, 6 तस्वीरें खबर के मिनट टु मिनट अपडेट के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए।