नमस्कार, कल की बड़ी खबर अमेरिका में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की शपथ की रही। एक खबर कोलकाता रेप-मर्डर केस की रही, अदालत ने 164 दिन बाद दोषी को सजा सुनाई। लेकिन कल की बड़ी खबरों से पहले आज के प्रमुख इवेंट्स, जिन पर रहेगी नजर… अब कल की बड़ी खबरें… 1. डोनाल्ड ट्रम्प दोबारा अमेरिकी राष्ट्रपति बने; कहा- दूसरे देशों पर टैरिफ के लिए नया डिपार्टमेंट बनाएंगे डोनाल्ड ट्रम्प ने अमेरिका के 47वें राष्ट्रपति के तौर पर शपथ ली। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस जॉन रॉबर्ट्स ने उन्हें शपथ दिलाई। ट्रम्प से पहले जेडी वेंस ने उप-राष्ट्रपति पद की शपथ ली। समारोह में इटली की PM जॉर्जिया मेलोनी, अर्जेंटीना के राष्ट्रपति जेवियर माइली, विदेश मंत्री एस जयशंकर समेत 700 से ज्यादा लीडर्स और हस्तियां मौजूद रहे। शपथ के बाद ट्रम्प ने 30 मिनट भाषण दिया। उन्होंने कहा- आज से अमेरिकी सरकार की ऑफिशियल पॉलिसी होगी कि देश में सिर्फ दो जेंडर होंगे- पुरुष और महिला।’ अपने नागरिकों पर टैक्स लगाने की जगह हम अन्य देशों पर टैरिफ और टैक्स लगाएंगे। हम उन देशों पर 10 से 20% टैरिफ लगाने जा रहे हैं, जो सालों से हमें लूट रहे हैं। हमें चीन पर 60% टैरिफ लगाना होगा। शायद यह इससे ज्यादा भी हो सकता है। पूरी खबर यहां पढ़ें… 2. कोलकाता रेप-मर्डर केस के दोषी को उम्रकैद; कोर्ट ने कहा- यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला नहीं कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज में 8 अगस्त की रात ट्रेनी डॉक्टर से रेप-मर्डर के दोषी संजय रॉय को उम्रकैद की सजा सुनाई गई। सियालदह कोर्ट ने कहा, ‘यह रेयरेस्ट ऑफ रेयर मामला नहीं है। मौत की सजा नहीं दी सकती।’ अदालत ने संजय पर 50 हजार का जुर्माना लगाया और राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को 17 लाख रुपए मुआवजा देने को कहा। हालांकि, परिवार ने इसे लेने से मना कर दिया। संजय का परिवार बोला- फैसले के खिलाफ अपील नहीं करेंगे: संजय के परिवार ने कहा कि भले ही फांसी हो। हम फैसले के खिलाफ अपील नहीं करेंगे। संजय की मां ने कहा, ‘मैं उस लड़की के मां-बाप का दुख समझती हूं, मेरी भी बेटियां हैं।’ उधर, पश्चिम बंगाल की CM ममता बनर्जी ने कहा, ‘हम ट्रायल कोर्ट के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट जाएंगे।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… 3. केरल में 24 साल की युवती को फांसी की सजा, बॉयफ्रेंड को जहर देकर मारा था केरल के तिरुअनंतपुरम कोर्ट ने 24 साल की युवती को फांसी की सजा सुनाई। युवती ने अक्टूबर 2022 में आयुर्वेदिक टॉनिक में जहर मिलाकर बॉयफ्रेंड को पिलाया था, 11 दिन बाद उसकी मौत हो गई। युवती की शादी कहीं और तय हो गई, इसलिए उसने पीछा छुड़ाने के लिए बॉयफ्रेंड की जान ले ली। सजा सुनाते हुए अदालत ने कहा- ये रेयरेस्ट ऑफ द रेयर केस है। लड़की ने उस व्यक्ति को धोखा दिया जो उससे प्यार करता था और इससे समाज में अच्छा संदेश नहीं गया। क्या है पूरा मामला: 14 अक्टूबर 2022 को ग्रीष्मा ने शेरोन राज को कन्याकुमारी के रामवर्मनचिराई स्थित अपने घर बुलाया। उसे आयुर्वेदिक टॉनिक में पैराक्वाट (खतरनाक हर्बीसाइड) मिलाकर दे दिया। जैसे ही शेरोन ग्रीष्मा के घर से निकला, उसकी तबीयत बिगड़ने लगी और वो उल्टियां करने लगा। घर वालों ने उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया। 23 साल के शेरोन की 11 दिन बाद 25 अक्टूबर को अस्पताल में मौत हो गई। ग्रीष्मा ने पहले भी कई बार शेरोन को मारने की कोशिश की थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 4. सैफ अली खान पर हमले का आरोपी कुश्ती खिलाड़ी था; पुलिस बोली- हमले के बाद बस स्टॉप पर सोया
मुंबई पुलिस ने बताया कि एक्टर सैफ अली खान पर हमले का आरोपी बांग्लादेश में कुश्ती का खिलाड़ी था। इस वजह से वह सैफ पर भारी पड़ा था। रविवार को शरीफुल इस्लाम को अरेस्ट किया गया था। पुलिस के मुताबिक, वारदात के बाद वो बस स्टैंड पर सोया। ठाणे जाने से पहले उसने कपड़े बदले। दिल्ली में बांग्लादेशी घुसपैठियों पर एक्शन होगा: दिल्ली के LG वीके सक्सेना ने पुलिस को निर्देश दिया है कि राज्य में बांग्लादेशी और रोहिंग्या घुसपैठियों की पहचान के लिए स्पेशल कैंपेन चलाया जाए। सक्सेना ने दिल्ली पुलिस कमिश्नर को चिट्ठी में लिखा, ‘राजधानी में रह रहे बांग्लादेशियों के कारण स्थानीय लोगों को रोजगार पाने में मुश्किल हो रही है। विदेशी घुसपैठिए आपराधिक गतिविधियों में भी शामिल रहते हैं।’
पूरी खबर यहां पढ़ें… 5. SC बोला- जेल से चुनाव लड़ने पर रोक लगे; दिल्ली दंगे के आरोपी ताहिर हुसैन को जमानत नहीं दी
दिल्ली दंगों के आरोपी ताहिर हुसैन ने जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट में अर्जी लगाई थी। केस लिस्ट था, लेकिन सुनवाई हो नहीं सकी। ताहिर के एडवोकेट ने सुनवाई करने का अनुरोध किया। इस पर जस्टिस मित्तल ने कहा- अब तो जेल में बैठकर चुनाव लड़ते हैं। जेल में बैठकर चुनाव जीतना आसान है। इन सभी को चुनाव लड़ने से रोका जाना चाहिए। AAP के पूर्व पार्षद ताहिर को असदुद्दीन ओवैसी की पार्टी AIMIM ने दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए मुस्तफाबाद सीट से टिकट दिया है। जमानत याचिका पर आज सुनवाई होगी। ताहिर पर क्या आरोप हैं: ताहिर पर दिल्ली दंगों के दौरान 25 फरवरी 2020 को IB अधिकारी अंकित शर्मा की हत्या करने का आरोप है। ताहिर ने चुनाव प्रचार के लिए हाईकोर्ट से 14 जनवरी से 9 फरवरी तक अंतरिम जमानत मांगी थी। 13 जनवरी को हाईकोर्ट ने कहा था कि नामांकन जेल से भी भरा जा सकता है। इस पर ताहिर की वकील ने तर्क दिया कि इंजीनियर रशीद को चुनाव प्रचार के लिए अंतरिम जमानत दी गई थी।
पूरी खबर यहां पढ़ें… 6. ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान बने; फ्रेंचाइजी मालिक बोले- वे IPL के सबसे सफल कप्तान साबित होंगे ऋषभ पंत लखनऊ सुपर जायंट्स (LSG) के नए कप्तान होंगे। वे केएल राहुल की जगह लेंगे। पंत दिल्ली कैपिटल्स की कप्तानी संभाल चुके हैं। फ्रेंचाइजी ने नवंबर-2024 के मेगा ऑक्शन में पंत को 27 करोड़ रुपए में खरीदा था। वे IPL इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी बने थे। LSG के मालिक संजीव गोयनका ने कहा- पंत IPL के सबसे बेहतरीन कप्तान बन सकते हैं। पंत का कप्तान के तौर पर प्रदर्शन: पंत ने इससे पहले दिल्ली कैपिटल्स को तीन सीजन (2021, 2022 और 2024) में लीड किया है, हालांकि, उनकी कप्तानी में टीम 2021 के प्लेऑफ में पहुंची थी। वे कार एक्सीडेंट के बाद 2023 के सीजन से बाहर रहे थे। पंत की कप्तानी में दिल्ली ने 43 मैच खेले हैं, जिनमें 23 में जीत, 19 में हार मिली। एक मैच टाई रहा।
पूरी खबर यहां पढ़ें… आज का कार्टून By मंसूर नकवी… कुछ अहम खबरें हेडलाइन में… मॉर्निंग ब्रीफ: श्रद्धालुओं के लिए नया ट्रैफिक प्लान लागू, आज गौतम अडाणी भंडारा में सेवा देंगे महाकुंभ में सोमवार को आठवें दिन 50 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने स्नान किया। महाकुंभ में रोज क्या हो रहा है और अगले दिन क्या होने वाला है, उससे जुड़ी सारी जरूरी जानकारी के लिए हर सुबह देखिए ‘कुंभ मॉर्निंग ब्रीफ’। पूरी जानकारी के लिए यहां क्लिक करें… अब खबर हटके… लैब में बने हीरे में उकेरी ट्रम्प की छवि, सूरत के 5 ज्वैलर्स ने दो महीने में बनाई सूरत के 5 ज्वैलर्स ने लैब में बने डायमंड में ट्रम्प की छवि उकेरी है। 4.30 कैरेट के हीरे की इस छवि को बनाने में दो महीने लगे हैं। इसकी कीमत 8 लाख 65 हजार रुपए है। यह डायमंड ट्रम्प को गिफ्ट किया जाएगा। सूरत हीरे की कटिंग और पॉलिशिंग के लिए मशहूर है। अब लैब में तैयार किए (लैबग्रोन) डायमंड में भी सूरत की पहचान बन रही है।
पढ़ें पूरी खबर… भास्कर की एक्सक्लूसिव स्टोरीज, जो सबसे ज्यादा पढ़ी गईं… इन करेंट अफेयर्स के बारे में विस्तार से पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें… मिथुन राशि वालों की नौकरी में अधिकारियों से अच्छे संबंध बनेंगे। बिजनेस में निवेश की योजनाएं बनेंगी। जानिए आज का राशिफल… आपका दिन शुभ हो, पढ़ते रहिए दैनिक भास्कर ऐप… मॉर्निंग न्यूज ब्रीफ को और बेहतर बनाने के लिए हमें आपका फीडबैक चाहिए। इसके लिए यहां क्लिक करें…