पंजाब के जालंधर में शुक्रवार (3 अक्टूबर) को ‘आई लव मोहम्मद’ को लेकर जमकर बवाल हुआ। शाम 4 बजे मुस्लिम संगठन इकट्ठा होकर पुलिस कमिश्नर को मांग पत्र देने जा रहे थे। इस दौरान वे अल्लाह हू अकबर के नारे लगा रहे थे। आरोप है कि वहां से गुजर रहे एक स्कूटी सवार ने जय श्रीराम के नारे लगाने शुरू कर दिए। इससे मुस्लिम युवक भड़क गए। उन्होंने युवक को पकड़ लिया और उसकी चाबी छीन ली। इस दौरान धक्कामुक्की भी हुई। इसका पता चलते ही हिंदू संगठन मौके पर पहुंच गए। हिंदू संगठन जय श्रीराम तो मुस्लिम संगठन अल्लाह हू अकबर के नारे लगाने लगे। हिंदू संगठनों ने पहले प्रेस क्लब चौक पर जाम लगा दिया। हालात बिगड़ते देख मुस्लिम पक्ष के लोग वहां से चले गए। माहौल बिगड़ता देख DCP नरेश डोगरा और ACP संदीप शर्मा हिंदू संगठनों को समझाने पहुंचे। इसके बाद भी उनका गुस्सा शांत नहीं हुआ और उन्होंने शाम 6 बजे शहर के व्यस्त BMC चौक पर जाम लगा दिया। उन्हें रोकने की कोशिश में पुलिस की उनसे धक्कामुक्की भी हुई। BMC चौक पर भाजपा नेता केडी भंडारी, शीतल अंगुराल के अलावा शिवसेना नेता इशांत शर्मा, नरेंद्र थापर समेत कई हिंदू नेता पहुंचे। हिंदू संगठनों ने सड़क के बीच में ही बैठकर हनुमान चालीसा का पाठ किया। विवाद बढ़ने पर DCP नरेश डोगरा ने कहा, “शिकायत के आधार पर मुस्लिम नेता अयूब खान, नमीन खान व 2 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।” इसके बाद हिंदू संगठनों ने आरोपियों की गिरफ्तारी को लेकर शनिवार सुबह 11 बजे तक का अल्टीमेटम देते हुए ढाई घंटे बाद धरना खत्म करने का ऐलान किया। हिंदू संगठनों ने दोटूक कहा कि कल सुबह हम इसे लेकर मीटिंग करेंगे। अगर कार्रवाई नहीं हुई तो सभी संगठन श्रीराम चौक पर इकट्ठे होंगे। हंगामे से जुड़े PHOTOS… जिस युवक से मारपीट हुई, उसने पूरी कहानी बताई मुस्लिम पक्ष ने आरोप नकारे
मुस्लिम पक्ष से आल इंडिया उलेमा के चेयरमैन मोहम्मद अकबर अली ने बताया कि वे देश में मुस्लिमों से हो रहे भेदभाव के खिलाफ कमिश्नर दफ्तर में मेमोरेंडम देने जा रहे थे। इस दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें देखकर जय श्रीराम के नारे लगाए। उन्होंने कहा कि उन पर लगाए जा रहे मारपीट के आरोप झूठे हैं और हिंदू व्यक्ति की छीनी गई स्कूटी की चाबी वापस करवा दी गई थी। विवाद के पल-पल के अपडेट्स के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…