हरियाणा में गुरुवार शाम को रावण का दहन किया गया। पंचकूला में CM नायब सैनी रावण के 181 फीट ऊंचे पुतले का दहन करने पहुंचे। यहां रिमोट कंट्रोल से रावण दहन किया जाना था मगर ऐन मौके पर रिमोट न चलने के कारण सीएम रावण दहन नहीं कर सके। इसके बाद जिस कारीगर ने रावण का पुतला बनाया था, उसी ने पुतले को आग लगाई। वहीं, हिसार में रावण और कुंभकर्ण के पुतले नहीं जल पाए। अंबाला कैंट के रामबाग ग्राउंड में बारिश के बीच पुतलों को आग लगाई गई। जब रावण का पुतला पूरा नहीं जल पाया तो उसे गिरा दिया गया। यहां दर्शकों के बीच आतिशबाजी किए जाने पर लोग इधर-उधर भागने लगे। इसके साथ यहां रामलीला रद्द कर दी गई। इससे पहले, गुरुवार दोपहर को पानीपत, सोनीपत, यमुनानगर और झज्जर में हुई बरसात से रावण दहन के प्रोग्राम में खलल पड़ गया। करनाल में बारिश के चलते दहन से पहले ही मेघनाद का पुतला गिर गया। इसकी चपेट में आने से एक महिला घायल हो गई जिसे अस्पताल ले जाया गया। पानीपत के मॉडल टाउन में रावण और सेक्टर 13/17 में कुंभकर्ण का पुतला गिर गया। बहारदुरगढ़ में भी 51 फीट का पुतला भीग गया और आग लगते ही वह जमीन पर गिर गया। रावण दहन के बाद राज्यभर में कई जगह पुतले की लकड़ियां उठाने के लिए लोगों में होड़ मच गई। ऐसे में पुलिस को उन्हें खदेड़ना पड़ा। इसके साथ पानीपत के सेक्टर 13/17 में 2 गुट भिड़ गए। दोनों गुटों में लात-घूंसे चले। पुलिस के पहुंचते ही दोनों पक्ष फरार हो गए। हरियाणा में दशहरा उत्सव के PHOTOS…