हरियाणा के गुरुग्राम में रविवार देर शाम झगड़े के बाद हसबैंड ने अपनी वाइफ की पहले चुन्नी से गला घोंट कर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी सुसाइड कर लिया। सुसाइड करने से पहले युवक ने अपने दोस्त को एक वीडियो भी भेजा था। वीडियो देखकर दोस्त ने तुरंत घटना की सूचना सेक्टर-10 पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को फ्लैट के अंदर दोनों के शव मिले। महिला का शव नीचे पड़ा था और उसके गले में चुन्नी थी, जबकि पति का शव फंदे से लटका हुआ था। एफएसएल, फिंगर प्रिंट टीमों ने मौके की जांच की। इस दौरान पता चला कि महिला का गला दुपट्टे से घोटा गया था। पुलिस की शुरुआती जांच में सामने आया है कि युवती उत्तर प्रदेश और युवती पश्चिम बंगाल की रहने वाली थी। दोनों की 3 साल पहले अरेंज मैरिज हुई थी। पुलिस ने फिलहाल दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए रखवा कर परिजनों को सूचना दी है। परिवार वालों के आने के बाद सोमवार को पोस्टमॉर्टम किया जाएगा। यहां सिलसिलेवार ढंग से जानिए पूरा मामला…. फ्लैट तलाशने में पुलिस को लगा वक्त
सोसाइटी के सिक्योरिटी स्टाफ ने बताया कि जब पुलिस मौके पर पहुंची तो कन्फर्म नहीं था कि टावर 7 है या टावर 8। पहले पुलिस टावर 8 में गई तो वहां ऐसा मामला नहीं मिला। इसके बाद पुलिस टावर 7 में गई तो फ्लैट नंबर 1305 अंदर से लॉक मिला। पुलिस ने इस फ्लैट के दरवाजे को तोड़ा। अंदर पहुंचने पर दोनों के शव मिल गए। किसी से ज्यादा मेल मुलाकात नहीं रखते थे दोनों
पड़ोस में रहने वाली एक महिला ने बताया कि दोनों पति-पत्नी अपने काम से कम रखते थे। ज्यादा किसी से बातचीत भी नहीं करते थे। कभी-कभी लिफ्ट में या दरवाजे के बाहर हाय हेलो हो जाती थी, इसके अलावा उनसे ज्यादा बातचीत नहीं हो पाती थी। महिला ने बताया कि उन्हें कभी लड़ते हुए भी नहीं देखा था। फ्लैट के अंदर की आवाज बाहर नहीं आती, इसलिए अगर उनके बीच लड़ाई हुई होगी तो पड़ोसियों को पता नहीं चल पाया। महिला का जब वर्क फ्रॉम होता था, तब भी वह किसी से बातचीत नहीं करती थी।
पुलिस तलाश रही झगड़े की वजह
पुलिस ने फिलहाल दोनों शवों को सिविल अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवा दिया है। दोनों के परिजनों को घटना की सूचना दे दी है। सोमवार को परिवार के लोगों के आने के बाद शवों का पोस्टमॉर्टम कराया जाएगा। थाना प्रभारी का कहना है कि दोस्त और पड़ोसियों से भी पूछताछ की जा रही है। झगड़ा किस बात को लेकर हुआ था, इसके बारे में फिलहाल जानकारी नहीं मिल पाई है।