कुख्यात गैंगस्टर लॉरेंस के गैंग ने पाकिस्तानी डॉन शहजाद भट्टी को ललकारा है। इस संबंध में लॉरेंस गैंग की कमान संभाल रहे गैंगस्टर गोल्डी ढिल्लों और उसके साथी की एक कॉल रिकॉर्डिंग सामने आई है। जिसमें वह भट्टी को खुली चुनौती दे रहे हैं कि वह 5 करोड़ रुपए तो छोड़, उनसे 5 रुपए ही लेकर दिखा दे। साथ में गोल्डी ने यह भी कहा कि उसके बाजवा फार्म वाले ठिकाने तक पहुंच चुके हैं। भट्टी अब डरकर गाड़ी में वीडियो बनाता है ताकि लोकेशन पता न चले। हालांकि बाजवा फार्म कहां का है, इसके बारे में लॉरेंस गैंग ने खुलासा नहीं किया था। इससे पहले भट्टी ने लॉरेंस गैंग को कहा था कि अगर बड़े बदमाश बनते हो तो मेरे 5 करोड़ रुपए वापस करो। लॉरेंस और भट्टी पहले करीबी दोस्त थे लेकिन गुर्गे हथियाने, ग्रेनेड अटैक और पहलगाम हमले की धमकी के बाद दोनों एक-दूसरे के दुश्मन बन गए हैं। जानिए, कॉल रिकॉर्डिंग में क्या बात हुई.. गोल्डी ढिल्लो: दीपू भाई देख, जिस दिन से हमने भट्टी के ठिकाने पर चक्कर मारा है, तब से वह अपने फ्लैट को छोड़कर अपनी गाड़ी में वीडियो बनाता है। साथ ही साथ टिकटॉक पर लाइव आता है। एक तरफ तो भट्टी रो रहा है कि मेरा पांच करोड़ रुपए वापस कर दो। मैं कहना चाहता हूं कि अगर तुम इतने बड़े डॉन हो तो आकर हमसे लेकर दिखा दो पांच करोड़। आओ और हमें मारकर ले लो। दीपू: अगर ऐसी बात है तो प्रशासन न दिलवा देता इसे पैसे। भट्टी खुद को डॉन बताता है और कहता है कि मैंने अपने हाथों से काम किए हैं। अगर तुम में बिल्कुल भी दम है तो आकर मेरे से पैसा लेकर दिखाएं। पांच करोड़ रुपए की बात तो दूर की है, हमसे भट्टी पांच रुपए लेकर दिखा दे, फिर हम मानेंगे। लॉरेंस और शहजाद भट्टी की दोस्ती से दुश्मनी तक की कहानी… पहले 4 पॉइंट में दोस्ती जानिए… लॉरेंस और भट्टी के बीच दुश्मनी की कहानी… गोल्डी ढिल्लों लॉरेंस गैंग को चला रहा
गोल्डी ढिल्लो का पूरा नाम गुरप्रीत सिंह है। वह फतेहगढ़ साहिब का रहने वाला है। उसे लॉरेंस गैंग से जुड़ा हुआ एक कुख्यात अपराधी माना जाता है। वह विदेश में बैठकर गैंग को चला रहा है। वह अक्सर सोशल मीडिया पर धमकी भरे संदेश जारी करता रहता है। गोल्डी ढिल्लो इस वक्त जर्मनी में है। पहले गोल्डी बराड़ गैंग चला रहा था लेकिन अब उसे लॉरेंस से रिश्ते बिगड़ने के बाद गोल्डी ढिल्लो के हाथ कमान आ गई है। जिस भट्टी को ललकारा, वह हथियारों का सौदागर… ॰॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… हरियाणा-पंजाब, राजस्थान के 4 कुख्यात गैंगस्टर भारत लाए जाएंगे: शाह के निर्देश पर चंडीगढ़ पुलिस डोजियर बना रही; इनमें सिद्धू मूसेवाला का हत्यारा भी चंडीगढ़ में NDPS और हिंसक अपराधों में शामिल बड़े गैंगस्टर और अपराधी, जो विदेश में छिपकर बैठे हैं, उन्हें भारत वापस लाने की तैयारी की जा रही है। इनमें गैंगस्टर लॉरेंस का भाई अनमोल बिश्नोई, एक्ट्रेस दिशा पाटनी के घर फायरिंग का जिम्मेदार रोहित गोदारा, हरियाणा का रणदीप मलिक और पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला की हत्या में शामिल गोल्डी बराड़ जैसे गैंगस्टरों का नाम शामिल है। (पढ़ें पूरी खबर)