केरल के त्रिवेंद्रम में अदालत ने बॉयफ्रेंड के मर्डर केस में दोषी को फांसी की सजा सुनाई। कोर्ट ने आरोपी ग्रीष्मा को पिछले हफ्ते दोषी ठहराया था और सजा पर फैसला सुरक्षित रख लिया था। ग्रीष्मा ने अपने प्रेमी शैरोन राज को जहर देकर मारा था। पुलिस के मुताबिक ग्रीष्मा अपने प्रेमी से पीछा छुड़ाना चाहती थी। आज की अन्य बड़ी खबरें… राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस- सुप्रीम कोर्ट ने ट्रायल कोर्ट की कार्रवाई पर रोक लगाई, राहुल ने शाह को हत्यारा कहा था सुप्रीम कोर्ट ने सोमवार सुबह राहुल गांधी के खिलाफ चल रहे मानहानि मामले में ट्रायल कोर्ट की कार्यवाही पर रोक लगा दी है। भाजपा कार्यकर्ता नवीन झा ने राहुल गांधी पर अमित शाह के खिलाफ 2019 में अपमानजनक टिप्पणी करने के आरोप के साथ मानहानि का केस किया था। दरअसल, 2019 के लोकसभा चुनावों से पहले झारखंड के चाईबासा में अपने एक सार्वजनिक भाषण के दौरान, गांधी ने शाह को हत्यारा बताया था। जस्टिस विक्रम नाथ और जस्टिस संदीप मेहता की बेंच ने झारखंड सरकार और भाजपा नेता को नोटिस जारी कर गांधी की अपील पर उनका जवाब मांगा है। जम्मू कश्मीर के सोपोर में सुरक्षा बलों से आतंकियों की मुठभेड़ दूसरे दिन भी जारी, एक दिन पहले की थी गोलीबारी जम्मू-कश्मीर के सोपोर इलाके के जंगलों में आतंकवादियों से मुठभेड़ सोमवार को भी जारी है। सुरक्षा बलों ने इलाके की घेराबंदी कर रखी है। सोपोर पुलिस जिले के जालोरा गुज्जरपति इलाके में मौजूद है और सुबह से इलाके में आतंकवादियों की तलाश तेज कर दी है। रविवार को सर्चिंग के दौरान आतंकवादियों ने सुरक्षा बलों पर गोलीबारी की थी। नंदुरबार में दो पक्षों के विवाद में चले पत्थर, आगजनी हुई
महाराष्ट्र के नंदुरबार में रविवार को एक ऑटो रिक्शा और मोटरसाइकिल सवार के बीच हुई एक छोटी सी दुर्घटना के बाद हालात बिगड़ गए, जिससे इलाके में अशांति फैल गई। दोनों पक्षों की तरफ से पथराव और आगजनी की गई। हालांकि, पुलिस ने मामले को कंट्रोल कर लिया और बड़े हादसे को टाल दिया। तेलंगाना के आदिलाबाद में 60 श्रद्धालुओं को मंदिर ले जा रही वैन पलटी, कई लोग घायल, 10 की हालत गंभीर तेलंगाना के आदिलाबाद में नारनूर इलाके के मालुपर गांव के पास रविवार रात को एक वैन पलट गई। इस वैन में 60 लोग सवार थे। ये सभी कोटापारंधोली के जंगू बाई मंदिर की ओर जा रहे थे। पुलिस ने बताया कि हादसे में 10 लोग गंभीर रूप से घायल हुए है। उनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। फिलहाल हादसे का कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस जांच कर रही है। मणिपुर के कांगपोकपी में हथियार और गोलाबारूद बरामद, इनमें एक स्नाइपर और 36 हैंड ग्रेनेड भी मणिपुर के कांगपोकपी जिले में रविवार को हथियार और गोलाबारूद बरामद किए गए हैं। मणिपुर पुलिस ने सोमवार को बताया कि न्यू कीथेलमानबी इलाके में लुनखोंगजांग रिज से हथियार और गोलाबारूद बरामद किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि जब्त किए गए हथियारों में एक 7.62mm स्नाइपर राइफल, मैगजीन के साथ पांच 9mm पिस्तौल, दो पिस्टल, 36 हैंड ग्रेनेड, दो स्टन शेल और एक आंसू गैस शेल शामिल हैं।