केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने रविवार को आंध्र प्रदेश के विजयवाड़ा के पास नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजास्टर मैनेजमेंट (NIDM) के दक्षिणी परिसर और नेशनल डिजास्टर रिसपॉन्स फोर्स (NDRF) की 10वीं बटालियन परिसर के साथ अन्य प्रोजेक्ट्स का उद्घाटन किया। इस दौरान एक जनसभा में उन्होंने कहा कि जब कोई आपदा भगवान द्वारा भेजी जाती है तो NDRF मदद के लिए आती है। मैन मेड (मानव निर्मित) आपदा होती है तो NDA मदद के लिए आती है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र और हरियाणा के बाद NDA 2025 में दिल्ली में सरकार बनाएगी। शाह ने कहा कि आंध्र प्रदेश को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का पूरा समर्थन है। केंद्र ने सिर्फ 6 महीनों में राज्य के लिए 3 लाख करोड़ रुपए से ज्यादा की परियोजनाओं को मंजूरी दी है। कार्यक्रम में आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू, डिप्टी CM पवन कल्याण और केंद्रीय मंत्री के राम मोहन नायडू भी मौजूद रहे। कार्यक्रम से जुड़ी 3 तस्वीरें… शाह की स्पीच 3 पॉइंट्स में… 10 दिन पहले पीएम मोदी भी आंध्र आए थे
8 जनवरी को पीएम मोदी ने भी आंध्र प्रदेश का दौरा किया था। उन्होंने 1.85 लाख करोड़ रुपए की परियोजनाओं का वर्चुअली शिलान्यास और उद्घाटन किया था। पीएम ने पुडीमडका में बन रहे ग्रीन हाइड्रोजन हब प्रोजेक्ट की भी नींव रखी थी। पीएम ने बताया था कि विकास परियोजनाओं के तहत 300 एकड़ में 25 इंडस्ट्रियल मैन्युफैक्चरिंग यूनिट का निर्माण किया जाएगा। इसके अलावा सड़कें, इंडस्ट्रियल सेंटर, पोर्ट और केमिकल स्टोरेज जैसे प्रोजेक्ट्स की आधारशिला भी रखी गई थी। आंध्र प्रदेश में BJP, TDP और जनसेना गठबंधन की सरकार
आंध्र प्रदेश में एनडीए गठबंधन में शामिल टीडीपी और जनसेना ने मिलकर सरकार बनाई है। 2024 में राज्य की कुल 175 सीटों में से टीडीपी को 135, जनसेना पार्टी को 21 और भाजपा को 8 पर जीत मिली थी। बहुमत का आंकड़ा 88 है। ————————————– ये खबर भी पढ़ें… आंध्र प्रदेश में वक्फ बोर्ड भंग, CM नायडू ने जगन सरकार का आदेश बदला आंध्र प्रदेश के CM चंद्रबाबू नायडू ने स्टेट वक्फ बोर्ड को भंग कर दिया है। इसका गठन पिछली जगन मोहन की सरकार ने किया था। 30 नवंबर को जारी आदेश में मौजूदा सरकार ने पिछली सरकार के दौरान जारी अल्पसंख्यक कल्याण विभाग के आदेश को रद्द कर दिया। पूरी खबर पढ़ें… PM मोदी ने आंध्र प्रदेश में रोड शो किया, ₹2 लाख करोड़ के प्रोजेक्ट्स का शिलान्यास-उद्घाटन किया प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 8 जनवरी को आंध्र प्रदेश के सीएम एन चंद्रबाबू नायडू और डिप्टी सीएम पवन कल्याण के साथ विशाखापत्तनम में रोड शो किया। रैली के बाद PM मोदी ने जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि आंध्र प्रदेश का विकास हमारा विजन है। यहां के लोगों की सेवा करना हमारी प्रतिबद्धता है। पूरी खबर पढ़ें…