अलवर में मंगलवार देर रात उस समय अजीबोगरीब स्थिति बन गई, जब एक साथ कई लोगों के खातों में लाखों रुपए आने के मैसेज आए। मैसेज के बाद वे पैसे निकालने स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (SBI) के एटीएम पर पहुंच गए। पुलिस ने मामला संदिग्ध लगने पर 50 से ज्यादा लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस के मुताबिक कई ऐसे लोगों ने एटीएम से पैसे निकाल लिए हैं, जिनका बैंक बैलेंस लगभग जीरो था। खास बात यह है कि ऐसा क्यों हुआ? क्या एसबीआई का कोई सर्वर या वेबसाइट हैक हुई? जीरो बैलेंस के बाद भी लोगों ने पैसे कैसे निकाल लिए? लोगों के खाते में लाखों रुपए आने के मैसेज कैसे आए? इन सभी सवालों के जवाब फिलहाल किसी के पास नहीं है। पुलिस और SBI के अधिकारी फिलहाल मामले की जांच कर रहे हैं। एहतियातन पुलिस ने शहर में एसबीआई के 20 एटीएम बंद करवा दिए हैं। एएसपी कांबले शरण ने बताया- रात 11 बजे दो-तीन एटीएम पर बड़ी संख्या में युवक अपने एटीएम कार्ड लेकर पहुंचे थे। कुछ एसबीआई खाताधारकों ने जीरो बैलेंस अकाउंट पर भी पैसे निकाले हैं। कुछ लोगों के खातों में लाखों रुपए आने का मैसेज भी आया है। एक-दो का पता चलने पर पुलिस पहुंची थी। इसके बाद वहां काफी लोग खड़े मिले, जिनको हिरासत में लिया गया। अब पैसे कैसे निकले, यह जांच का विषय है। बैंक की टीम जांच करने में लगी है। जांच के बाद सामने आएगा कि कितने लोगों ने पैसे निकाले हैं। हो सकता है ऐसा पूरे प्रदेश में हुआ हो। एसबीआई के अधिकारी एटीएम की जांच करने पहुंची
बुधवार रात हुई इस घटना के बाद गुरुवार सुबह एसबीआई के अधिकारी एटीएम पर जांच करने पहुंचे। फिलहाल वे ट्रांजैक्शन और अन्य मामलों की पड़ताल कर रहे हैं। एक बार पुलिस ने अफवाह बताया
इस पूरे मामले में पुलिस के पास भी स्थिति साफ नहीं है। कोतवाली पुलिस ने गुरुवार सुबह कहा था कि यह सिर्फ अफवाह थी, किसी ने पैसे नहीं निकाले, हालांकि एएसपी कांबले शरण ने इसकी पुष्टि की है कि जीरो बैलेंस वाले लोगों ने एटीएम से पैसे निकाले हैं। लेन-देन को लेकर होगी जांच
सावधानी के तौर पर पुलिस ने शहर के 20 एटीएम को बंद कराए। एटीएम के आसपास संदिग्ध हालत में घूमने वाले लोगों को भी पूछताछ के लिए थाने ले जाया गया था, जिनको पूरी रात थाने में गुजारनी पड़ी। पुलिस ने युवकों से पूरी जानकारी ली है। उनके लेन-देन की जांच की जा रही है।