हिमाचल प्रदेश के कई भागों में बुधवार रात भारी बारिश हुई। बिलासपुर के ऋषिकेश रात में बाढ़ आने से हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बसें मलबे में फंस गई। ऋषिकेश क्षेत्र में भारी बारिश के बाद कई घरों में पानी भर गया। बिलासपुर शहर की सिनेमा कॉलोनी, मेन मार्केट की सड़कें नालों में तब्दील हो गईं। चेतना चौक, चंपा पार्क और बस अड्डा के आसपास दुकानों में पानी घुस गया, जिससे लोगों को भी काफी नुकसान हुआ है। वहीं, सिरमौर, सोलन और कांगड़ा जिला में भी रात में तेज बारिश हुई। बिलासपुर के नयना देवी में सबसे ज्यादा 140 मिलीमीटर और बिलासपुर में 122 मिलीमीटर वर्षा हुई। शिमला में भी सुबह से ही मौसम खराब बना हुआ है। हालांकि, मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार, आज से मानसून कमजोर पड़ेगा। 23 सितंबर तक बारिश का कोई अलर्ट नहीं है। इस दौरान एक-दो स्थानों पर ही हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। प्रदेश के ज्यादातर भागों में अब मौसम साफ हो जाएगा। यहां बारिश से हुए नुकसान के PHOTOS… पल पल की अपडेट को नीचे लाइव ब्लॉग देखें..