हरियाणा में आज 15 जिलों में बारिश होने की संभावना है। मौसम विभाग का कहना है कि 19 सितंबर के बाद बारिश का दौर थम जाएगा और 20-21 सितंबर को सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा। हिसार कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग अध्यक्ष डॉ. मदनलाल खीचड़ ने बताया कि आज पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल के अधिकांश इलाकों में बारिश हो सकती है। वहीं, जींद, कैथल, पानीपत, सोनीपत, रोहतक, झज्जर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, पलवल और नूंह में कहीं-कहीं हल्की बूंदाबांदी होने की संभावना है। यमुनानगर के छछरौली क्षेत्र में बारिश हो रही है। बुधवार रात को इस क्षेत्र के गांव लेदा खादर में शिव मंदिर पर बिजली गिर गई। इससे मंदिर का गुंबद टूट गया। वहीं, कुरुक्षेत्र के पिहोवा की सरस्वती नदी में डूबने से 18 साल के युवक की मौत गई। बुधवार शाम साढ़े 6 बजे युवक श्मशान घाट के पास साथियों के साथ बैठा था। इस दौरान उसकी कहासुनी हो गई, जिसके बाद उसने नदी में छलांग लगा दी। बुधवार को सोनीपत, फरीदाबाद और पलवल में बारिश हुई, जबकि बाकी जिलों में मौसम साफ रहा। बारिश से प्रदेश में अब तक 20 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है। इनमें अधिकांश मौतें सितंबर में हुई हैं। वहीं 70 से ज्यादा मकान ढहने या उनमें दरारें आने की सूचना है। 39 प्रतिशत ज्यादा हुई बारिश
प्रदेश में 17 सितंबर तक औसतन 407 एमएम बारिश होनी चाहिए थी। लेकिन अब तक 565.6 एमएम बारिश हो चुकी है, जो सामान्य से 39 प्रतिशत ज्यादा है। सबसे ज्यादा बारिश यमुनानगर में 1089.1 एमएम दर्ज की गई है, जबकि सबसे कम बारिश सिरसा में 346.6 एमएम दर्ज की गई है। इस सीजन में अंबाला, करनाल और पंचकूला को छोड़कर बाकी सभी जिलों में सामान्य से ज्यादा बारिश हुई है। अब जानिए अगले 3 दिन कैसा रहेगा मौसम… 19 सितंबर: शुक्रवार को पंचकूला, अंबाला, यमुनानगर, कुरुक्षेत्र और करनाल जिले के अधिकतर इलाकों में बारिश की संभावना है। कैथल, जींद, पानीपत और सोनीपत, रोहतक, झज्जर में कुछ एरिया में बूंदाबांदी हो सकती है। बाकी जिलों में मौसम साफ रहेगा। 20 सितंबर: शनिवार को प्रदेश के किसी भी जिले में बारिश का अलर्ट नहीं है। सभी जिलों में मौसम पूरी तरह से साफ रहने की संभावना है। 21 सितंबर: मौसम विभाग द्वारा जारी पूर्वानुमान की मानें तो रविवार को प्रदेश के सभी जिलों में मौसम साफ रहेगा।