कर्नाटक के विजयपुरा की SBI ब्रांच में 21 करोड़ से ज्यादा की डकैती हो गई। बैंक अफसरों के मुताबिक, इसमें 1.04 करोड़ कैश और 20 करोड़ से ज्यादा का 20 किलो सोना शामिल है। पांच हथियारबंद लुटेरे मंगलवार शाम को बैंक में लूट करके फरार हो गए। एसपी लक्ष्मण बी निंबारगी ने बताया कि सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस को शक है कि आरोपी महाराष्ट्र की ओर भागे हैं। उनकी तलाश जारी है। सेना जैसी वर्दी पहनकर आए थे लुटेरे पुलिस के अनुसार, लुटेरे सेना जैसी ड्रेस और मास्क पहनकर आए थे। घटना शाम 6:30 से 7:20 बजे के बीच हुई। तीन लोग बैंक के अंदर घुसे और दो बाहर खड़े रहे। उन्होंने बैंक मैनेजर, कैशियर और कर्मचारियों को बंधक बनाकर हाथ-पैर बांध दिए। इसके बाद लुटेरों ने कैश और सोना बैग में भरा और बैंक को बाहर से ताला लगाकर भाग निकले। घटना के दौरान गोलियां भी चलाई गईं। इस दौरान बैंक ग्राहकों के लिए बंद था और गार्ड छुट्टी पर था। चार महीने में जिले में दूसरी बड़ी बैंक डकैती यह चार महीने में जिले में दूसरी बड़ी बैंक डकैती है। इससे पहले 25 मई को विजयपुरा जिले के ही माणगुली गांव की केनरा बैंक शाखा में 53 करोड़ रुपए के सोने और 5.20 लाख रुपए नकद की लूट हुई थी। उस मामले में 15 आरोपी पकड़े गए थे। मई में हुई डकैती की जांच में खुलासा हुआ कि बैंक का पूर्व मैनेजर विजयकुमार मिरियाला ही अपने दो साथियों के साथ मास्टरमाइंड था। उसने ट्रांसफर के बाद डुप्लीकेट चाबी बनवाई और बिजली-सीसीटीवी के तार काटकर वारदात को अंजाम दिया। मामले को रहस्यमय बनाने के लिए चोरों ने घटनास्थल पर काले जादू से जुड़ी सामग्री भी छोड़ी, ताकि जांच को गुमराह किया जा सके। पुलिस ने अब तक 39.26 करोड़ रुपए का सामान बरामद की है, जिसमें 39 किलोग्राम पिघलाया हुआ सोना और 1.16 करोड़ रुपए नकद शामिल हैं। —————————– कर्नाटक में बैंक में डकैती की ये खबर भी पढ़ें… लोन नहीं मिलने पर बैंक से लूटा 17 किलो सोना:मनी हाइस्ट सीरीज से आया आइडिया फिर यूट्यूब वीडियो देखकर बनाया प्लान कर्नाटक के दावणगेरे जिले के एक शख्स ने लोन नहीं मिलने पर बैंक से 17 किलो सोना लूट लिया। पुलिस ने बताया- चोरी का मुख्य आरोपी विजयकुमार (30 साल) आर्थिक तंगी से जूझ रहा था। उसने SBI बैंक में 15 लाख रुपए के लोन के लिए अप्लाई किया था, लेकिन उसका एप्लिकेशन रिजेक्ट हो गया। इससे नाराज होकर उसने बैंक से 13 करोड़ रुपए का सोना लूटा। पूरी खबर पढ़ें…