पटना हाईकोर्ट ने कांग्रेस को अपने सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म से पीएम मोदी और उनकी दिवंगत मां का AI वीडियो फौरन हटाने का आदेश दिया है। कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश (ACJ) पीबी बजंथरी ने यह आदेश विवेकानंद सिंह की याचिका पर दिया। इसमें कहा गया कि ऐसी सामग्रियों का प्रसार तुरंत रोका जाए और सभी प्लेटफॉर्म से हटाया जाए। याचिका में कांग्रेस नेता राहुल गांधी, X, केंद्र सरकार और चुनाव आयोग को पार्टी बनाया गया है। चुनाव आयोग के वकील सिद्धार्थ प्रसाद ने न्यूज एजेंसी PTI को बताया, ‘गांधी, फेसबुक, ट्विटर और गूगल को भी नोटिस जारी किया गया है। 11 सितंबर को बिहार कांग्रेस ने अपने X हैंडल पर एक AI वीडियो डाला था, जिसमें मोदी की मां को उनकी राजनीति की आलोचना करते हुए दिखाया गया था। भाजपा ने इसे शर्मनाक बताया था। 14 सितंबर को दिल्ली में कांग्रेस के खिलाफ बीजेपी ने FIR भी दर्ज कराई थी। कैप्शन में लिखा- साहब के सपनों में आईं मां, देखिए रोचक संवाद 36 सेकेंड के AI जनरेटेड वीडियो में पीएम मोदी से मिलते शख्स और उनकी दिवंगत मां हीराबेन से मिलती जुलती महिला को दिखाया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा है- साहब के सपनों में आईं मां। देखिए रोचक संवाद। एक बुजुर्ग महिला (पीएम की मां से मिलती-जुलती) एक शख्स (पीएम से मिलते-जुलते) के सपनों में आती हैं। कहती हैं ‘अरे बेटा पहले तो तुमने मुझे नोटबंदी की लाइनों में खड़ा किया। मेरे पैर धोने की रील्स बनवाई और अब बिहार में मेरे नाम पर राजनीति कर रहे हो।’ ‘तुम मेरे अपमान के बैनर-पोस्टर छपवा रहे हो। तुम फिर बिहार में नौटंकी कर रहे हो। राजनीति के नाम पर कितना गिरोगे।’ भाजपा ने इस वीडियो को प्रधानमंत्री और उनकी मां के खिलाफ आपत्तिजनक बताते हुए कांग्रेस पर हमला किया है। बीजेपी का आरोप है कि कांग्रेस ने राजनीतिक बहस का स्तर गिरा कर सारी हदें पार कर दी हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने कहा, ‘राहुल गांधी अब इतना नीचे गिर गए हैं। जैसे उनकी नकली मां है, अपनी मां की इज्जत का ख्याल नहीं है। वह दूसरे की मां को कहां से सम्मान देंगे।’ पहले बीजेपी ने राहुल-तेजस्वी का वीडियो जारी किया इससे 12 घंटे पहले बिहार बीजेपी के X हैंडल से एक AI जनरेटेड वीडियो शेयर किया गया था। जिसमें राहुल गांधी और तेजस्वी यादव को मीडिया से बात करते हुए दिखाया गया। वीडियो में सीएम फेस को लेकर सवाल हो रहा है। जिसके बाद राहुल के पीएम बनने और तेजस्वी के सीएम बनने पर दोनों बहस करते दिखाई दे रहे हैं। अब जानिए कहां से शुरू हुआ विवाद राहुल की यात्रा के मंच से PM को दी गई मां की गाली 27 अगस्त को बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री को मां की गाली दी गई थी। अगले दिन ही पुलिस ने गाली देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद बिहार की जीविका दीदी से ऑनलाइन बात कर के हुए प्रधानमंत्री भावुक हुए। इसके बाद NDA ने इसे लेकर बिहार बंद किया था। तब से इस मामले पर सियासत चल रही है। ————————- ये खबर भी पढ़िए… मां को गाली पर भावुक हुए PM:उन्हें देख रो पड़े बिहार BJP अध्यक्ष, महिलाएं भी रोईं; मोदी बोले- ये सभी मां-बहनों का अपमान बिहार के दरभंगा में 27 अगस्त को राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के दौरान PM मोदी की मां को गाली दी गई थी। इसके 7वें दिन मंगलवार को PM मोदी ने सामने आकर गाली देने का जवाब दिया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा- बिहार में कांग्रेस के मंच से मेरी मां को गालियां दी गईं। ये गालियां सिर्फ मेरी मां का अपमान नहीं, ये देश की मां-बहन, बेटी का अपमान है। पूरी खबर पढ़िए