PM नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर पटना में बुधवार यानी 17 सितंबर को BJP ऑफिस के बाहर उनकी मां को लेकर एक पोस्टर लगाया गया है। ये पोस्टर BJP प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य कृष्णा सिंह उर्फ कल्लू ने लगाया है। इसमें प्रधानमंत्री की दिवंगत मां को दुर्गा के रूप में दिखाया गया है। पोस्टर में मोदी को शेर और महागठबंधन के नेताओं को महिषासुर दिखाया गया है। पोस्टर में PM मोदी की मां को महागठबंधन के नेताओं का संहार करते दिखाया गया है। इसमें राहुल गांधी, तेजस्वी यादव, अखिलेश यादव, हेमंत सोरेन, एम.के. स्टालिन, रेवत रेड्डी को महिषासुर के रूप में चित्रित किया गया है। इसके साथ पोस्टर में यह लिखा गया हैं कि ‘मां का अपमान नहीं सहेगा हिन्दुस्तान, दुश्मनों का नाश करती मां।’ इधर, प्रधानमंत्री के जन्मदिन पर औरंगाबाद यूथ कांग्रेस ने बेरोजगारी दिवस मनाते हुए पकौड़े तले और जूते पॉलिश किए। पोस्टर में मोदी को जन्मदिन की बधाई दी गई है पोस्टर में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दो तस्वीरें भी लगाई गई हैं और उनके जन्मदिन की बधाई देते हुए लिखा गया है कि ‘जन्मदिन की हार्दिक बधाई, भोजपुरी में लिखा गया है कि “जुग-जुग जिआ ललनवा, देसवा के भाग्य जागल हो… PM के जन्मदिन पर बेरोजगारी दिवस मना रही कांग्रेस औरंगाबाद में बुधवार को यूथ कांग्रेस ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन को राष्ट्रीय बेरोजगार दिवस के रूप में मनाया। इस दौरान कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट गेट के पास आक्रोश मार्च निकाला। इसके साथ ही पकौड़े तले और बूट पॉलिश कर सरकार का विरोध जताया। यूथ कांग्रेस के जिला अध्यक्ष धर्मेंद्र पासवान ने कहा कि, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 2014 में हर साल 2 करोड़ लोगों को रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन उसे पूरा नहीं किया। उन्होंने युवाओं को पकौड़ा तलने का सुझाव दिया था।’ राहुल की यात्रा के मंच से PM को दी गई मां की गाली 27 अगस्त को बिहार के दरभंगा में राहुल गांधी की वोटर अधिकार यात्रा के मंच से प्रधानमंत्री को मां की गाली दी गई थी। अगले दिन ही पुलिस ने गाली देने वाले शख्स को गिरफ्तार कर लिया था। इसके बाद बिहार की जीविका दीदी से ऑनलाइन बात कर के हुए प्रधानमंत्री भावुक हुए। इसके बाद NDA ने इसे लेकर बिहार बंद किया था। तब से इस मामले पर सियासत चल रही है। ——————— ये खबर भी पढ़ें पटना हाईकोर्ट का आदेश-कांग्रेस मोदी और मां का AI-वीडियो हटाए:चुनाव आयोग और X को नोटिस; दिखाया था- PM के सपनों में आईं मां कांग्रेस की तरफ से जारी PM मोदी की मां के AI वीडियो को बुधवार को पटना हाईकोर्ट ने हटाने का आदेश दिया है। कोर्ट ने राहुल गांधी, इलेक्शन कमीशन ऑफ इंडिया, मेटा, गूगल, X और मिनिस्ट्री ऑफ इनफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी को नोटिस जारी किया है। पूरी खबर पढ़ें