गुजरात के मेहसाणा में 8 मजदूर 11 हजार वोल्ट के हाई वोल्टेज तार की चपेट में आ गए थे। इनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई। अन्य 6 को निजी अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। घटना रविवार की है, जिसका सीसीटीवी अब सामने आया है। क्रेन को रोकने में हुआ हादसा
अहमदाबाद-मेहसाणा राजमार्ग पर मंडाली गांव स्थित फैब हिंद कंपनी की एक क्रेन बिना ड्राइवर के ही ढलान पर लुढ़कने लगी। क्रेन को रोकने 8 मजदूर दौड़े। इसी दौरान क्रेन का बूम बिजली के तारों को छू गया और सभी मजदूर उसकी चपेट में आ गए। क्रेन ऑपरेटर और चौकीदार की मौत
हादसे में चौकीदार अमित आर्य और क्रेन ऑपरेटर महंत अभिमन्यु की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि बाकी 6 लोगों को इलाज के लिए एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। सुरक्षा गार्ड अमित आर्य के पिता भी पास ही की एक अन्य कंपनी में सुरक्षा गार्ड के रूप में काम करते हैं। दोनों रोजगार के लिए मध्य प्रदेश से गुजरात आए थे। मृतकों के नाम घायलों के नाम ——————————— गुजरात की ये खबरें भी पढ़ें… पार्टनर ने करवाया था अहमदाबाद के बिल्डर का मर्डर:25 करोड़ रुपए के लेनदेन को लेकर था विवाद, गुजरात के अहमदाबाद में शुक्रवार को हुए नामी बिल्डर हिम्मतभाई रूडाणी की मर्डर मिस्ट्री पुलिस ने सुलझा ली है। बिल्डर की हत्या उनके पूर्व पार्टनर मनसुख लाखाणी ने करवाई थी। हत्या की वजह दोनों के बीच 25 करोड़ रुपए लेनदेन थी। पुलिस ने एक नाबालिग समेत तीन आरोपियों को अरेस्ट किया है। पूरी खबर पढ़ें… सूरत में मालिक ने करवाए 32 करोड़ के हीरे चोरी:बीमा क्लेम पाने की साजिश में दो बेटों को भी किया शामिल गुजरात के सूरत में 32 करोड़ के हीरा चोरी केस का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया। मुख्य आरोपी कंपनी का मालिक देवेंद्र कुमार चौधरी ही निकला। उसने इंश्योरेंस की रकम हड़पने के लिए साजिश रची थी। वेंद्र ने साजिश में अपने दोनों बेटों, ड्राइवर और उसके दो साथियों को शामिल किया था। पूरी खबर पढ़ें…