PM मोदी के बिहार दौरे को लेकर कांग्रेस ने निशाना साधा है। कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोमवार यानी 15 सितंबर को दिल्ली में प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कहा कि, ‘बिहार में वोट चोरी का बंदोबस्त तो बैठाया जा रहा है, लेकिन अगर वोट चोरी से काम ना चले तो जाते-जाते गौतम अडाणी को सारी चीजें सौंप रहे हैं।’ पवन खेड़ा ने दावा करते हुए कहा कि, ‘बिहार में भागलपुर के पीरपैंती में 10 लाख पेड़, 1,050 एकड़ जमीन ‘राष्ट्र सेठ’ गौतम अडाणी को पावर प्लांट लगाने के लिए एक रुपए हर साल पर 33 साल के लिए दे दी गई। जब आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार जा रहे हैं, तब वहां के ग्रामीणों को नजरबंद कर दिया गया, ताकि वह धरना न दे सकें।’ पवन खेड़ा ने कहा कि, ‘किसानों से उनकी जमीन जबरदस्ती और धमकाकर ली जा रही है। इस प्लांट का शिलान्यास करने के लिए आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी बिहार आ रहे हैं और इस दौरे के दौरान कुछ किसानों को नजरबंद कर दिया गया, ताकि वे विरोध न कर सकें।’ केंद्रीय बजट में भी हुई थी पावर प्लांट की घोषणा पवन खेड़ा ने आगे कहा कि, यह जमीन और आम, लीची, सागवान के पेड़ मात्र 1 रुपए प्रति वर्ष की दर से 33 साल के लिए अडाणी समूह को सौंप दिए गए हैं। यह सौदा भागलपुर के पीरपैंती में 2,400 मेगावाट के पावर प्लांट के लिए है, जिसकी अनुमानित लागत 21,400 करोड़ रुपए है। उन्होंने कहा कि, ‘यह आम के आम, गुठलियों के दाम वाली कहानी है। जमीन, पेड़, कोयला, सब कुछ गौतम अडाणी को दे दिया गया। बिहार की जमीन और संसाधनों से बना पावर प्लांट बिहार के लोगों को 6.075 रुपए प्रति यूनिट की दर से बिजली बेचेगा। जबकि महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश में यह फिक्स दर 3 से 5 रुपए है। उन्होंने इसे बिहार की जनता के साथ डबल लूट करार देते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी अपने दोस्त के लिए बिहार को कुछ इसी तरह से लूट रहे हैं और यही सब करके प्रदेश को बीमारू राज्य बना दिया गया।’ चुनाव के वक्त अडाणी को देते बिहार के बड़े प्रोजेक्ट्स खेड़ा ने आगे कहा कि बिहार से सरकार जमीन छीन रही है, कोयला ले रही है, पेड़ काट रही है और उन्हीं लोगों को 6.075 रुपए में बिजली बेच रही है। आखिर ये कहां का न्याय है? कांग्रेस नेता ने कहा कि जब भी चुनाव नजदीक आते हैं और भाजपा को हार का डर सताता है, तब गौतम अडाणी को बड़े प्रोजेक्ट्स दिए जाते हैं। उन्होंने महाराष्ट्र, झारखंड और छत्तीसगढ़ में अडाणी को मिले प्रोजेक्ट्स का जिक्र किया। वहीं, बिहार सरकार के 125 यूनिट मुफ्त बिजली के ऐलान पर खेड़ा ने तंज कसते हुए कहा कि ‘यह मुफ्त बिजली टैक्सपेयर के पैसे से दी जाएगी। अडाणी को तो 6.075 रुपए प्रति यूनिट ही मिलेगी। यह जनता की जेब से पैसा निकालकर अडाणी को देने जैसा है। कांग्रेस नेता ने इस सौदे को घोर कलयुग करार देते हुए इसे रद्द करने की मांग की। उन्होंने कहा कि अगर बिहार में कांग्रेस की सरकार बनी, तो इस तरह के प्रोजेक्ट्स को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ——————- ये खबर भी पढ़िए… PM बोले- RJD-कांग्रेस से बिहार के सम्मान–पहचान को खतरा:इन्होंने राज्य की तुलना बीड़ी से की; नीतीश ने कहा- खड़े होकर प्रधानमंत्री को प्रणाम कीजिए PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार यानी 15 सितंबर को बिहार के लिए 40 हजार करोड़ के प्रोजेक्ट शुरू किए। उन्होंने पूर्णिया एयरपोर्ट के नए टर्मिनल भवन का उद्घाटन किया। एयरपोर्ट के बाद पूर्णिया के SSB ग्राउंड में प्रधानमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा- कांग्रेस और राजद से बिहार के सम्मान के साथ पहचान को भी खतरा है। ये लोग बिहार की तुलना बीड़ी से करते हैं। SIR का जिक्र किए बिना PM ने कहा- ‘राजद और कांग्रेस घुसपैठियों को बचाने के लिए यात्राएं निकाल रही हैं। प्रदर्शन कर रही हैं, लेकिन घुसपैठियों पर ताला लगाना NDA की पक्की जिम्मेदारी है।’ पूरी खबर पढ़िए