हरियाणा के पलवल जिले में एक तेज रफ्तार कार का कहर देखने को मिला। यहां नशे में धुत एक पुलिसकर्मी ने स्कूल से लौट रहे 3 बच्चों को कुचल दिया। इनमें से 2 बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि, एक बच्चे की हालत गंभीर बनी हुई है। पुलिसकर्मी जब बच्चों को टक्कर मारकर भागने लगा तो आसपास के लोगों ने उसे पकड़ लिया और पुलिस को सूचना दी है। हालांकि, पुलिस जब आरोपी को पकड़कर ले जाने लगी तो लोगों ने पुलिस की गाड़ी का भी पीछा किया, क्योंकि लोग चाहते थे कि आरोपी का मेडिकल उनके सामने ही हो। आरोपी नूंह डीएसपी कार्यालय में रीडर है। मौके पर तनाव का माहौल देखते हुए आसपास के थानों की पुलिस को तैनात किया गया है। दोनों बच्चों के शवों को नल्हड़ मेडिकल कॉलेज में रखवाया गया है। वहीं, घायल बच्चे को रोहतक PGI रेफर कर दिया गया है। सिलसिलेवार ढंग से पढ़िए पूरा मामला… सामने मेडिकल करवाना चाहते थे लोग
पुलिस जब मौके से आरोपी को हिरासत में लेकर जाने लगी, तो लोगों ने पुलिस का भी पीछा किया। क्योंकि, लोग आरोपी नरेश का उनके सामने ही मेडिकल करवाने की बात कह रहे थे। लोगों को शक था कि पुलिस आरोपी पुलिसकर्मी का बचाव करेगी और उसकी मेडिकल रिपोर्ट में हेराफेरी करवाएगी। लोगों का कहना है कि हादसे के समय पुलिसकर्मी नशे में धुत था। लोगों ने आरोपी को ले जा रही पुलिस की गाड़ी का पीछा किया और इसका वीडियो भी बनाया। इसके बाद आगे जाकर बीच सड़क मोटरसाइकिलें खड़ी कर पुलिस की गाड़ी को रोक दिया। इस दौरान पुलिस के साथ लोगों की बहस हुई। तब पुलिस पीड़ित परिवार व लोगों को भी साथ लेकर थाने गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए गांव में पुलिस तैनात की गई है। पुलिस का पीछा करने और घेरने के 2 PHOTOS… SHO ने ये 2 बातें बताईं… ॰॰॰॰॰॰॰॰ यह खबर भी पढ़ें… रोहतक में एक्सीडेंट में झज्जर के हैड कॉन्स्टेबल की मौत:खाना खाकर टहलने निकला; राजकीय सम्मान से अंतिम संस्कार, 2 बच्चों का पिता था रोहतक के महम में रविवार रात हरियाणा पुलिस के एक मुख्य सिपाही (हैड कॉन्स्टेबल) सुनील की मौत हो गई। सुनील महम के गांव भैणी सुरजन के रहने वाले थे और झज्जर में कार्यरत थे। वह खाना खाने के बाद टहलने के लिए घर से निकले थे। इसी दौरान किसी वाहन ने उनको टक्कर मार दी। पूरी खबर पढ़ें…