कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज (15 सितंबर) पंजाब दौरे पर रहे।। वह सुबह करीब साढ़े 9 बजे अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचे, जिसके बाद वह घोनेवाल गांव रवाना हुए। यहां उन्होंने बाढ़ प्रभावित लोगों से मुलाकात की और डूबी फसलें व टूटे घर देखे। उन्होंने गुरुद्वारा बीड़ बाबा बुड्ढा साहिब में माथा भी टेका। इसके बाद वह गुरदासपुर के गुरचक्क गांव पहुंचे, जहां उन्होंने उस जगह का दौरा किया, जहां बांध टूटने से खेत और घर जलमग्न हो गए थे। उन्होंने किसानों से मुलाकात की और फिर ट्रैक्टर पर सवार होकर आधा किलोमीटर दूर खड़ी अपनी गाड़ी तक पहुंचे, जहां से वह पहले पैदल आए थे। इस दौरान उन्होंने मीडिया से कोई बातचीत नहीं की। इसके बाद उन्होंने दीनानगर में बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात की। उन्हें पाकिस्तान बॉर्डर से सटे 7 गांवों में जाना था, लेकिन सुरक्षा कारणों से अधिकारियों ने उन्हें आगे न जाने की सलाह दी, जिसके बाद राहुल गांधी वापस चले गए। राहुल के साथ पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल और विधानसभा में विपक्ष के नेता प्रताप सिंह बाजवा भी मौजूद थे। पंजाब में बाढ़ से 23 जिलों के 2 हजार 97 गांव प्रभावित हुए हैं, और लगभग 1 लाख 91 हजार 926 हेक्टेयर में फसलें डूब गईं। 15 जिलों में 52 लोगों की मौत हो चुकी है। 6 दिन पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब का दौरा किया था और हालात को देखते हुए पंजाब को 1600 करोड़ रुपए देने का ऐलान किया था, जिसे पंजाब की मान सरकार ने नाकाफी बताया था। राहुल गांधी के दौरे की PHOTOS… राहुल गांधी के दौरे के पल-पल के अपडेट के लिए नीचे ब्लॉग से गुजर जाइए…